सफल हो रहा है धीरज का रक्तदान जागरूकता अभियान।

पलामू-मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज गढ़वा निवासी कालिंदा देवी जी के हिमोग्लोबिन की मात्रा मात्र छ ग्राम होने और ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर तत्काल सक्रिय होकर। पलामू प्रमंडल के सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा के आग्रह पर पलामू सर्विस सेंटर के संचालक सुदना निवासी ललित पांडे ने सदर अस्पताल स्थित बल्ड बैंक में रक्तदान किया। मालूम हो कि गढ़वा से इलाज कराने डालटनगंज आई महिला मरीज को ओ पॉजिटिव बल्ड उपलब्ध नहीं हो पाने की जानकारी मिलने पर सनातन सेना के प्रदेश संगठन मंत्री नवीन तिवारी ने पलामू प्रमंडल में रक्तदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता धीरज मिश्रा से संपर्क कर महिला मरीज को रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया। धीरज मिश्रा ने सुदना निवासी ललित पांडेय से रक्तदान करवा कर मरीज को रक्त उपलब्ध कराया। इंसानियत का रिश्ता के संचालक धीरज मिश्रा ने रक्तदाता ललित पांडे का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान महादान को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के परिणाम स्वरुप अब लोग जागरूक होकर रक्तदान करने की एक अपील लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सनातन सेना के प्रदेश संगठन मंत्री नवीन तिवारी ने रक्तदान महादान के प्रति धीरज मिश्रा के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सनातन सेना द्वारा जल्द ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। श्री तिवारी ने सभी निजी सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से रक्तदान शिविर का आयोजन करने का अपील किया है।

पलामू न्यूज़ Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें