पलामू में बिजली मिस्त्री की कैसे हुई मौत, एसडीओ ने किया खुलासा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा गांव में शुक्रवार की रात करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नागेंद्र पासवान के रूप में हुई है। बता दें कि 33 हजार बिजली लाइन ठीक करने के दौरान खंभे में करंट आने से नागेंद्र गिर गया और उनकी मौत हो गई। पलामू जिले में शुक्रवार की शाम तेज आंधी और बारिश हुई थी इससे कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित हुई थी, इसी दौरान पाटन मोड़ के पास 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था। जिससे तुकबेरा-पाटन इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी इसी को ठीक करने हेतु नागेंद्र पासवान बिजली लाइन की मरम्मत करने गए थें। बताया जा रहा है कि मरम्मत शुरू करने से पहले ग्रिड से शटडाउन लिया गया था, लेकिन कार्य के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी वजह से लाइन में अचानक करंट दौड़ गया, जिससे उन्हें जोरदार झटका लगा और वे बिजली के खंभे से नीचे गिर गए ऊंचाई से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही बिजली विभाग के सहायक अभियंता ग्रामीण विकास कुमार एवं अन्य ने एमएमसीएच पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने एजेंसी से तत्काल 25 हजार रुपए परिजनों को दिलवाया और कहा कि सरकारी प्रवधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही मृतक नागेन्द्र पासवान का वेतन उसकी पत्नी को दिया जाएगा। घर के एक जेट्स व्यक्ति को केजूवल के अनुसार नौकरी दी जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दस लाख रुपए मुआवजा एवं मृतक के बच्चों को पढ़ाने का खर्च और घर के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना होगा। एसडीओ ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पलामू में आंधी तूफान और बारिश एका-एक आई थी जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गया था। उसी को ठीक करने हेतु नागेंद्र पासवान शट-डाउन कराकर पोल के ऊपर चढ़ा था, बाधित कार्य पूरा हुआ भी नहीं और आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसे झटका लगा। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें