बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू पुलिस की चौकसी, बिहार से सटे सभी इंटर स्टेट बॉर्डर पर विशेष जांच अभियान जारी।

पलामू न्यूज Live//बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पलामू पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बिहार सीमा से सटे पलामू जिला के थाना क्षेत्रों पिपरा थाना, हरिहरगंज थाना, हैदर नगर थाना, जपला थाना, मनातू थाना, देवरी ओपी, नौडीहा ओपी एवं नौडीहा थाना में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार सघन वाहन जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत वाहनों, यात्रियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि अवैध शराब, नकद राशि, हथियार, या अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की आवाजाही को रोका जा सके। पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर यह जांच अभियान दिन-रात जारी है तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को सतर्कता के साथ गश्ती एवं नाकाबंदी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। वहीं पलामू पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि वे बिहार चुनाव को लेकर शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts