लोकतंत्र के मंदिर में बच्चों की दस्तक, संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा विधानसभा का बजट सत्र।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत झारखंड विधानसभा पहुंचकर लोकतंत्र के मंदिर को नजदीक से जाना और बजट सत्र की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। यह पहल विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव के उस दूरदर्शी विजन का हिस्सा है, जिसके माध्यम से बच्चों को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हुए जागरूक नागरिक बनाना उद्देश्य है। झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों के बजटीय प्रावधानों को समझा, जो उनके लिए एक अनोखा और ज्ञानवर्धक अनुभव साबित हुआ है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया। राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि देश को शिक्षित और जागरूक नेतृत्व की आवश्यकता है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें