भारत माता के जयकारे से गूंजा पांकी विधानसभा क्षेत्र,विधायक ने निकाली तिरंगा बाइक रैली।

पलामू-पांकी विधानसभा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर पांकी के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली। विधायक डॉ मेहता के नेतृत्व में आयोजित बाइक रैली सगालीम से प्रारंभ होकर बांदूबार होते हुए कोनवाई पहुंचा। जहां विधायक डॉ मेहता ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय मधु सिंह व शहीद ठाकुर साहब स्वर्गीय अमरनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं तेतराई में स्वर्गीय केदारनाथ सिंह की प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया इसके बाद तिरंगा यात्रा पांकी चौक पहुंचा जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के साथ साथ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। तिरंगा बाइक रैली पांकी प्रखंड क्षेत्र के हरना पांकी चंद्रपुर लोहरसी पगार बहेरा नौडीहा गणेशपुर अंबाबार सहित कई गांवों तक पहुंचा। इस दौरान नौडीहा बहेरा में समाजसेवी शंकर प्रसाद गुप्ता ने विधायक डॉ मेहता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता,पांकी मंडल अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह,लोहरसी मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह को सम्मानित किया गया। तिरंगा बाइक रैली के दौरान जय माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था पांकी विधायक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ खुद बाइक चलाते नजर आए। मौके पर विधायक डॉ मेहता ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर आजादी अमृत महोत्सव मना रहे हैं। मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता , मंडल अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह,लोहरसी मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडेय उर्फ चुनमुन ,युवा समाजसेवी संजय चंद्रवंशी,विधायक प्रतिनिधि सुनील गुप्ता,मनोज सिन्हा,जय किशोर प्रसाद गुप्ता,राजदेव मेहता,विजय सिंह,श्रीकांत सिंह,योगेंद्र सिंह , रोशन सिंह,अरविंद सिंह,रंजय ठाकुर,शंकर प्रसाद,शैलेंद्र सिंह,नईम अंसारी,राहुल सिंह,दीपांकर मेहता,विधायक के सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू , सुनैन राम,सुनील उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें