लेस्लीगंज में ईद और रामनवमी को लेकर उत्सव का माहौल, अमन-चैन के साथ त्योहार मनाने की अपील।

पलामू न्यूज Live//पलामू: देश में शनिवार को ईद का पावन त्योहार मनाया जाएगा इसी बीच पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड में भी शुक्रवार को रमजान का अंतिम नमाज अदा की गई साथ ही ईद को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इधर रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर भी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। दोनों पर्वों के मद्देनज़र प्रखंड क्षेत्र में भाईचारे, शांति और आपसी एकता का संदेश लगातार दिया जा रहा है। वहीं प्रखंड सदर फिरोज अंसारी और सेक्रेटरी मुन्ना खान ने संयुक्त रूप से सभी प्रखंड वासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। साथ ही दोनों ने हिंदू नववर्ष और रामनवमी की भी शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील की है कि सभी धर्मों के लोग अपने-अपने पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि लेस्लीगंज की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है। ऐसे में ईद और रामनवमी जैसे पर्वों पर यह परंपरा और भी मजबूत होनी चाहिए। ताकि क्षेत्र में प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश पूरे समाज में जाए इधर ईद की नमाज़ को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिद कमिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। जबकि कोट मस्जिद में नमाज़ 8:45 बजे अदा होगी, मस्जिद कमिटी ने नमाज़ियों से समय पर पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें