‘विश्व हिंदू परिषद’ पलामू के तत्वावधान में राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: वासंतिक नवरात्र और भारतीय नव वर्ष के शुभ आगमन पर ‘विश्व हिंदू परिषद, पलामू के तत्वावधान में मेदिनीनगर जिला मुख्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ राम जन्मोत्सव मनाया गया और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस गौरवमयी अवसर पर पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता के सुपुत्र शौर्य कुमार मेहता (कुकू बाबू) को प्रभु श्री राम के चरणों में वंदन करने और शोभा यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उस वक्त मेदिनीनगर की गलियां “जय श्री राम” के उद्घोष से गुंजायमान हो रहीं थीं। बता दें कि राम जन्मोत्सव जिला कार्यालय में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव और आरती संपन्न हुई साथ ही विहिप द्वारा पूरे पलामू जिले में 200 स्थानों पर ऐसे आयोजन की योजना है। वहीं सामाजिक समरसता का संदेश प्रांत सेवा टोली सदस्य श्री दामोदर मिश्र जी ने प्रभु राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए संयुक्त परिवार, सामाजिक एकता और समरसता पर बल दिया। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे प्रभु राम ने निषाद राज और माता शबरी को गले लगाकर समाज को एकता का सूत्र दिया था। हिंदू नव वर्ष का स्वागत भारतीय संस्कृति और नव संवत्सर के स्वागत में निकाली गई इस शोभा यात्रा ने सनातनी एकता का परिचय दिया। इस गरिमामयी आयोजन में विहिप जिला पालक दामोदर मिश्र जी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी जी, राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी, उपाध्यक्ष अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव जी, जिला मंत्री अमित तिवारी जी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता जी सहित मातृ शक्ति और हजारों की संख्या में रामभक्त एवं सनातनी परिवार उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें