पलामू में प्यार में हुई धोखा तो भेंटिलेटर तोड़कर घर में घुसा और प्रेमिका को अकेला पाकर किया हत्या।

पलामू न्यूज Live//फिल्मों कि कहानियों में अक्सर देखा जाता है प्यार करना तो आसान है पर धोखा देने पर मुश्किलों का सामना करते हुए आखिर में दोनों एक हो जाते हैं। यह एक काल्पनिक कहानी होती है परन्तु हकीकत में प्यार में अगर धोखा मिला तो उसकी सजा सिर्फ मौत मिलती है। ऐसा ही एक घटना पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत सांगबार पंचायत के कुंवरबांध टोला में 1 अक्टूबर 2025 को घटी थी। जहां एक महिला कि संदिग्ध हालात में उसके घर के अंदर ही मौत हुई थी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला के हत्यारे प्रेमी तक आखिर में पहुंचा जिसके बाद मामले का खुलासा हुई। इस मामले को लेकर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन अवधेश भुईयां उम्र-66 वर्ष, पिता- स्व० चलितर भुईयाँ, सा० थाना- नावाजयपुर जिला-पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर लाखो देवी उम्र करीब 35 वर्ष पति- संजय भुईयाँ, घर सांगबार (कुंवर बांध) थाना लेस्लीगंज, जिला- पलामू कि हत्या करने के आरोप में लेस्लीगंज थाना कांड सं0-133/2025 धारा-103(1) BNS 2023 के अन्तर्गत मामला 1 अक्टूबर 2025 को ही दर्ज किया गया था। कांड अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के निरीक्षण में यह पाया गया कि अभियुक्त द्वारा काफी बेरहमी से मृतिका लाखो देवी को लोढ़ा (सिलबट्टे), से कुच कर हत्या किया गया है। कांड अनुसंधान के क्रम में 8 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त संदीप कुमार उम्र 20 वर्ष पिता स्व० प्रफुल राम घर सांगबार (कुंवर बांध), थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू को झारखंड के राजधानी राँची रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। पुलिस के समक्ष इस घटना को लेकर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी लाखो देवी से बात-चीत करता था एवं शारिरीक संबंध भी बनाया था परंतु जब वह बाहर कमाने चला गया तो लाखो देवी उसका मोबाइल नम्बर ब्लॉक लिस्ट में डाल दी। वहीं 23 सितम्बर 2025 को जब संदीप बंगलौर से कमाकर घर आया तो पता चला कि लाखो देवी किसी दुसरे व्यक्ति से हमेशा फोन पर बात-चीत करते रहती है। इसी बात को लेकर उसके मन में गुस्सा आया और उससे मिलने कि फिराक में वो हमेशा मौका का तलाश करने लगा। 30 सितम्बर 2025 को रात्रि में मौके का फायदा उठा कर वह भेन्टीलेटर से उसके घर में घुस गया तथा उसके सहमती से लाखों देवी के साथ यौन संबंध भी बनाया। इसके बाद मोबाइल के ब्लॉक लिस्ट में नम्बर डालने को लेकर लाखों देवी के साथ बात-चीत तथा हाथापाई करने लगा तब वहां रखें रोटी बनाने वाला पिड़हा से लाखो देवी को मारकर घायल कर दिया और घर में रखे लोढ़ा (सिलबट्टे) से कूच-कुच कर लाखो देवी कि हत्या कर दिया गया। वहीं साक्ष्य छुपाने के नियत से प्रेमी संदीप ने मृतिका लाखो देवी का मोबाईल एवं खुन लगे चादर को लेकर भेन्टीलेटर से बाहर निकल गया तथा उसे लेजाकर पास के सुखा कुंआ में डाल दिया। वहीं खुन लगे पहने हुए गंजी एवं शर्ट को झाड़ी में छुपा दिया तथा अगले दिन घर से वह फरार हो गया। अभियुक्त कि निशानदेही पर मृतिका का मोबाईल, चादर तथा अभियुक्त का खुन लगा गंजी एवं शर्ट को बरामद किया गया। तथा FSL की टीम द्वारा घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी एकत्रित किया गया है। वहीं पलामू न्यूज Live कि टीम ने आम लोगों व अपने दर्शकों से निवेदन किया है कि अपने आसपास ऐसी घटनाएं होने से पहले ही रोकें। आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखें और ऐसे ग़लत काम करने वालों को प्रेम से समझाएं आपकी प्रयास और किसी लाखो कि जान व संदीप का भविष्य बचा सकती है। वहीं इस छापामारी दल में शामिल लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, लेस्लीगंज थाना सब-इंस्पेक्टर विक्रम शील, लेस्लीगंज थाना पु०अ०नि० राजू माँझी, लेस्लीगंज थाना स०अ०नि० अजय कुमार, लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड एवं चालक शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें