लेस्लीगंज पूर्वी जिला परिषद बिजय राम जी के मां की अंतिम संस्कार में कई गणमान्य लोग हुए शामिल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य बिजय राम जी के मां की अंतिम संस्कार में कई गणमान्य लोग हुए शामिल। बता दें कि कुछ दिनों से रांची (काठीटांड़) अस्पताल में पूर्वी जिला परिषद सदस्य बिजय राम जी कि 70 वर्षीय माता श्रीमति तिलवा देवी इलाज हेतु भर्ती थी। जहां शनिवार कि दोपहर 12:30 बजे अस्पताल में ही इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। तिलवा देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित पोते-पोती छोड़ गई है। रांची से शनिवार कि शाम को ही शव उनके आवास कमल केडी़या एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया। जहां रविवार को पारंपरिक रिति रिवाज के अनुसार शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया जहां उनकी अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। मौके पर जिला पेयजल स्वच्छता विभाग ददन राम, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, लेस्लीगंज पूर्व जिला परिषद निर्मला कुमारी, एक्स-बीईओ बालेश्वर राम, बिश्रामपुर जिला परिषद बिजय रविदास, प्रमुख सुनील कुमार पासवान, नावाबाजार जिला परिषद प्रतिनिधि राजबली राम, तरहसी उदयपुरा-2 जिला परिषद प्रतिनिधि रविन्द्र साह, अजिताभ दुबे, पूर्व प्रमुख रमेश राम, चौरा मुखिया गुड्डू पासवान, विश्वनाथ राम, समाजसेवी अजय पासवान, मुखिया पति बिरेंद्र कुमार, विनय कुमार रवि, रामलगन कुमार, विकास जायसवाल, बिजय राम, उपेन्द्र कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें