देश के सर्वोच्च न्यायाधीश पर जूता उछालना संविधान का अपमान, दोषी अधिवक्ता पर हो अभिलंब कानूनी कार्रवाई लाइसेंस हो जप्त: रूचिर तिवारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सह कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह एवं अधिवक्ता सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रुचिर कुमार तिवारी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि देश के मुख्य न्यायाधीश को कोर्ट में अधिवक्ता राकेश किशोर के द्वारा जूता उछालने की घटना भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र पर हमला है जिसकी हम जितना निंदा करें वह कम हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर सर्वोच्च न्यायालय भी सत्ता के उन्मादी लोगों से अछूता नहीं है, वह अपने मन मुताबिक फैसला लेना चाहते हैं और इसी के तहत यह घटना को अंजाम दिया गया है। देश के मुख्य न्यायाधीश उनके इस घटनाक्रम से तनिक भी विचलित नहीं हुए हैं। आम जनमानस उनके साथ है वह निष्पक्ष होकर न्याय करें एवं देश हित में फैसला लेकर मिशाल पेश करें। वही दोषी अधिवक्ता पर कानूनी कार्रवाई कर उसकी लाइसेंस को भी रद्द करने की आवश्यकता है ताकि फिर कोई व्यक्ति दोबारा ऐसा कदम ना उठा सके।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें