पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने सेलारी मुख्य पथ से देल्हा तक सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

पलामू-पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी अंतर्गत सेलारी मुख्य पथ से देल्हा ग्राम तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्रीमति लवली गुप्ता शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित थी। मौके पर बिधायक डॉ मेहता ने कहा की सरकार में नही रहते भी अपने बिधानसभा में जन जन के आशीर्वाद से तेजी से विकास करने का प्रयास कर रहा हुं। उन्होंने कहा की पांकी मॉडल विधानसभा के रूप में जाना जायेगा। मौके पर श्रीमति लवली गुप्ता ने कहा भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता द्वारा बिकास की किरण इस क्षेत्र में देखनो को मिल रहा है। उन्होंने कहा की स्थानीय लोगों द्वारा इस सड़क लंबे अरसे से निर्माण कराने की मांग की गई थी जो भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के पहल पर इस सड़क को स्वीकृति कराकर यहां के जनता के अरमान पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचा सकती है। मौके पर समाजसेवी अनूप गुप्ता ,प्रो वचन ठाकुर, समाजसेवी उपेन्द्र गुप्ता ,सांसद प्रतिनिधि बिनोद गुप्ता,बिधायक प्रतिनिधि गोपाल साहू,रबिंद्र पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें