राम का जीवन सभी के लिए आदर्श हैं उनका जीवन सभी के रूपों में अद्वितीय रहा था इस संकल्प की पवित्रता को बनाये रखें-मनोज सिंह।

पलामू-मेदिनीनगर प्रभू श्री राम के आर्दश को आत्मसात करने का संकल्प लेने का दिन है रामनवमी। संकल्प की पवित्रता बने रहने से ही एक बेहतर समाज की रचना होगी। यह कहना है नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह का। उन्होंने कहा की आज के समय में राम जैसे मर्यादित आदर्श व्यक्तित्व का बने रहना बड़ा मुश्किल हैं। राम का जीवन इसलिए भी सभी के लिए आदर्श हैं क्योंकि उनका जीवन पिता के प्रति पुत्र रूप,पति के रूप में राजा के रूप, भाई के रूप में योद्धा के रूप अद्वितीय रहा था। इसलिए हम सभी को यह समझना होगा कि समाज और राष्ट्र के प्रति जो जिम्मेदारी है उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कहा की आज युवा वर्ग बडी संख्या में धार्मिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागदारी निभा रहे हैं युवा धर्म के मर्म को समझ रहे है। यह आने वाले कल के लिए बेहतर संकेत है क्योकि धर्म हम सभी को निरंतर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्री सिंह गुरुवार को महावीर नवयुवक दल जेनरल, महावीर नवयुवक दल जेनरल (शाहपुर), महावीर नवयुवक दल जेनरल (चैनपुर) महान क्लब चैनपुर, न्यू सुरभि क्लब हमीदगंज। नवयुवक संघ कल्याणपुर, समाज कल्याण समिति कुंड मुहल्ला, भारत सेवक संघ नई मुहल्ला, जीनियस क्लब बैरिया, क्रांति संघ (सेवासदन रोड)सहित कई क्लब में पहुँच कर भगवान के झांकी का दर्शन किया। इस दौरान सभी कमेटियों के द्वारा श्री सिंह को माल्यार्पण व पगडी़पोशी कर स्वागत किया गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें