लेस्लीगंज थाने में झरकटीया निवासी मृतक बच्चे के परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज।

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया मोड़ के समीप ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रहे बच्चे को तेज रफ्तार बाइक चालक ने मारी धक्का जिससे मौके पर ही बच्चे कि हुई मौत। ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नीलांबर-पीतांबरपुर लाया जहाँ चिकित्स्कों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। लेकिन विवाद बढ़ने के कारण उसे छुपा कर रखा गया और एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के सुचना पाकर लेस्लीगंज पुलिस घटनास्थल बैरिया पहुंचकर बाइक चालक को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीलाम्बर-पीताम्बरपुर भेजा और बाइक को थाने ले आई। वहीं स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाइक चालक को एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल है। बतादें कि यह घटना दिनांक 12 फरवरी 2023 दिन रविवार की शाम 7 बजे करीब कि है। मृतक बच्चा अनीकेत उर्फ चून्नू नित्य दिन की तरह रविवार को भी ट्यूशन पढ़कर घर वापस झरकटिया जा रहा था। उसी दौरान लेस्लीगंज कि ओर से तेज गति में सोनेसई निवासी धनजीव कुमार बाइक से आरहा था। जो बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया और अन बाईलेंस होकर सड़क के दाहिने ओर खेत में जा गिरा। वहीं मृतक बच्चे कि पहचान भाजपा कार्यकर्ता झरकटिया निवासी हरतुआ पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य, कन्हाई गिरी उर्फ नीलकंठ गिरी के 15वर्षीय पुत्र अनिकेत उर्फ़ चुनु के रूप में कि गई। साथ ही घायल बाइक चालक ब्यक्ति का पहचान सोनेसरई निवासी संजय राम के 25 वर्षीय पुत्र धनजीव कुमार के रूप में कि गई है। इधर अनिकेत उर्फ़ चुनु के मौत कि खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया एका-एक परिजनो पर दुखों का पहाड़ टुट पडा़ है। बताते चलें कि नीलकंठ गिरी भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ सामाजिक व्यक्ति भी हैं जो 2015 के तृस्तरिय पंचायती चुनाव में हरतुआ पंचायत से पंचायत समिति सदस्य बने थे। पंचायत के सभी व्यक्तियों से उनका घरेलू संबंध है इधर अनिकेत उर्फ चुन्नू के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया परिजनों ने पैतृक गांव झरकटीया लाकर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी,पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह,सांसद प्रतिनिधी अरूण सिंह,भाज्यूमों प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, हरतुआ पंचायत मुखिया अरविन्द शुक्ला, हरतुआ पंसस पति सह समाजसेवी दीपक गिरी, नारेन्द्र मिश्रा एवं प्रखंड के कई जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य कई लोगो ने भी शामिल हुए। सभी की आंखों से सिर्फ आंसू बह रहे थे वहीं पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी, पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह तथा ग्रामीणों ने इस घटना पर भारी दुख व्यक्त किया एवं कहा कि दोषी बाइक चालक को हर-हाल में कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए। वहीं मृतक के परिजनों ने दोषि बाइक चालक धनजीव कुमार के खिलाफ मामला थाने में दर्ज कर दिया है। मृतक के परिजनों ने दहाड़ मारकर रो रहे है इस घटना से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

पलामू न्यूज Live

“नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट”।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें