झारखंड के नए DGP बने अजय कुमार सिंह,एसीबी DG का भी अतिरिक्त प्रभार था।

रांची-झारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह बनाए गए। झारखंड कैडर के 1989 बैच के IPS अजय कुमार सिंह को डीजीपी बनने से संबंधित अधिसूचना सरकार ने दिनांक 14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार की रात जारी कर दी। मालूम हो कि झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा 11 फरवरी 2023 दिन शनिवार को रिटायर हो गए हैं। जिसके बाद से राज्य में झारखंड पुलिस नेतृत्व विहीन था। हालांकि अब फिर से झारखंड मे नए DGP कप्तान की घोषणा कर दी गई है। हालांकि वर्तमान में अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी के पद पर पदस्थापित थे इसके अलावा इनके पास एसीबी DG का भी अतिरिक्त प्रभार था।

तीन आईपीएस का नाम यूपीएससी ने भेजा था डीजीपी के चयन के लिए।

यूपीएससी ने तीन नाम सरकार को भेजा था। इसमें सीबीआई में प्रतिनियुक्त अजय भटनागर, पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी अजय कुमार सिंह और रेल एडीजी अनिल पालटा का नाम शामिल था। जानकारी के अनुसार वरीयता के आधार पर भेजे गए तीनों नामों में से किसी एक को डीजीपी बनाया जाना था। हालांकि सरकार ने अजय कुमार सिंह के नाम पर अपनी मुहर लगाई है। इसके साथ ही डीजीपी पद को लेकर बरकरार सस्पेंस खत्म हो गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें