अवैध खनन करने वाले बख्सें नहीं जाएगें,संलिप्त व्यक्तियों को चिहिंत कर होगी कार्रवाई:आनंद कुमार।

पलामू-मेदिनीनगर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण को लेकर जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा कार्रवाई की गयी। डीएमओ आनंद कुमार शुक्रवार को बकोरिया पहुंचे एवं सतबरवा थाना के पु.अ.नि. इंदरा पासवान एवं पुलिस बल के साथ बकोरिया में हो रहे अवैध पत्थर एवं मार्बल खनन स्थल पर पहुंच छापेमारी की गई। जहां पर पत्थर एवं मार्बल के अवैध खनन के निक्षेप मिले इस दौरान खनन किए गए पत्थर एवं मार्बल को जप्त किया वहीं अवैध खनन को लेकर बनाए गए गड्डे को स्टोन डस्ट जेसीबी से भरवाया एवं रास्ते को भी बंद करते हुए अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी।

ऐसे हुई कार्रवाई।

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बकोरिया में अवैध पत्थर एवं मार्बल की अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के पश्चात अविलंब कार्रवाई करते हुए बकोरिया जहां पूर्व में खनन पटटा विभाग के द्वारा दी गयी थी उसका स्थलीय निरीक्षण किया। जहां खनन स्थल पर अवैध रूप से खनन किए गए मार्बल पत्थर गड्डा एवं परिवहन के निक्षेप पाए गए वहीं अवैध खनन स्थल पर खनन किए गए मार्बल एवं पत्थर मिले। जिसे अविलंब जप्त कर लिया गया एवं वहीं अवैध खनन को लेकर बनाए गए गड्डे को क्रशर प्लांट के डस्ट के माध्यम से जेसीबी से भर दिया गया जबकि रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति बख्सें नहीं जाएंगें जिला खनन पदाधिकारी।

डीएमओ आनंद कुमार ने कहा है कि मार्बल एवं पत्थर में अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ,थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है,अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों को चिहिंत कर कार्रवाई की जाएगी एवं उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन,परिवहन या भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएमओ आनंद कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन की सूचना दें ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें