रबी फसल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

गढ़वा-सगमा प्रखंड के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय रबी फसल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड पदाधिकारी सत्यम कुमार, पूर्व जीप सदस्य नंदगोपल यादव, उप ब्लॉक प्रमुख अर्जुन पासवान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जय गोपाल यादव,सगमा मुखिया तेजलाल राम,राजेंद्र यादव, बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा,प्रभारी कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला मे प्रखंड पदाधिकारी सत्यम कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा की किसान पुराने परंपरागत कृषि पद्धति से उपर उठकर आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करें और पैदवार को बढ़ा कर देश की आर्थिक नींव को मजबूत करें। उन्होंने कहा की रबी फसल की पैदवार अधिक हो इसकी जिम्मेवारी हम सबों के उपर निर्भर करती है। रबी फसल के लिए किसानों को दी जाने वाली जानकारी व लाभ किसानों के हाथ तक पहुंच रही है तो क्यों नहीं पुराने परंपरागत से ऊपर उठकर पैदावार करें। इस दौरान पूर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए नए-नए तकनीक के विषय मे जानकारी दी जा रही है इसे सुन समझकर किसान भाई इसका लाभ ले सकते हैं। इस दौरान जे के आर एम वाई योजना,आत्मा योजना,एन एफ एस एम योजना,कृषि विभाग बीज विनमय योजना सहित कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। उस दौरान बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा मंच संचालन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ,व सासंद प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, उद्यान मित्र ,मनोज साह मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र राम एवं भारी संख्या में किसान व सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“गढ़वा से राममनोज मिश्र का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें