पलामू विश्व “एड्स दिवस” पर कठौतिया कोल माइंस में मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा किया गया जागरूकता नुक्कड़ नाटक।

पलामू-मेदिनीनगर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हिंडालको के कठौतिया कोल माइंस में कई जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माइंस के एचआर हेड अरूप बनर्जी ने की। उन्हींने कहा की जागरूकता और सतर्कता से बड़ा कोई अन्य हथियार नहीं है जिससे एड्स का मुकाबला किया जा सके। उन्होंने कहा की हिंडाल्को सिर्फ काम से मतलब नहीं रखती कंपनी इसका भी ख्याल रखती है की उनके साथ जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित रहे। इसी उद्देश्य को लेकर एड्स दिवस के मौके पर कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर कंपनी के चिकत्सक डाॅक्टर टी गफ्फार ने कहा की एड्स से जुड़ी कोई भी समस्या के समाधान के लिए सराकर द्वारा मुफ्त चिकित्सकीय सलाह दिया जाता है लोगो को इसका लाभ लेना चाहिए। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कठौतिया कोल माइंस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक “गलतफहमी” प्रस्तुत कर जागरूकता के संदेश दिए। नुक्कड़ नाटक में कामरूप प्रसाद सिन्हा ने हरिया और अमर कुमार भांजा ने माधव की भूमिका में शानदार अभिनय कर लोगो को बांधे रखा। दीदी की भूमिका में कनकलाता तिर्की और भाई को भूमिका में उज्ज्वल सिन्हा ने अभिनय किया। सिकंदर कुमार ने दो स्वरचित एड्स जागरूकता गीत प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर प्रबंधक अश्विनी कुमार,एचआर हेड अरूप बनर्जी, डाक्टर टी गफ्फार, राकेश सिंह,शैलेन्द्र सिंह, सुनील सिन्हा, रविन्द्र सिंह, जयंत शुक्ला, गौतम सिन्हा, अमरेन्द्र सिंह, रासबिहारी प्रसाद, योगेश द्विवेदी,कंदर्प मिश्रा, नितेश कुमार, अशोक दुबे, नितेश पौराणिक, अनीता भगत, सुहानी सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन अजीत मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन केसी मोदक ने किया।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें