पलामू पुलिस ने छतरपुर के गोरिया जंगल से “कुख्यात नक्सली” को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू-छतरपुर थाना अंतर्गत लावादाग निवासी बंधु यादव के पुत्र नारायण यादव को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बतादें कि कुख्यात नक्सली नारायण यादव विगत कुछ दिनों से ठेकेदार व्यवसाई और शिक्षकों को फोन के माध्यम से धमकी देकर लेवी वसूल रहा था। जिससे ठेकेदार व्यवसाय शिक्षक एवं आम जनों में काफी भय व्याप्त था। गुप्त सुचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए। छतरपुर थाना अंतर्गत काला पहाड़ स्थित गोरिया जंगल से माओवादी उग्रवादी नारायण यादव को घेर कर पकड़ लिया गया। नक्सली नारायण यादव के पास से धमकी देकर वसूली किए जाने में प्रयोग मोबाइल भी बरामद किया गया है। बता दें कि नक्सली नारायण यादव पूर्व के कांडो में जमानत पर रिहा के पश्चात अपने नक्सली होने के पुरा धौंस जमाते हुए काला पहाड़ के जंगलों में रहकर फोन के माध्यम से धमकी देकर रिश्तेदारों से लेवी वसूलवा कर और रिश्तेदारों के बैंक खातों में ही पैसा जमा कराता था। नक्सली नारायण यादव को पलामू पुलिस की कई माह से तलाश थी उनके खिलाफ लेवी वसूले जाने के मामले पलामू जिला के छतरपुर नौडीहा बाजार हरिहरगंज एवं अन्य थानों में कई कांड दर्ज हैं। जिसमें अलग-अलग कांडों में इसकी पत्नी बसंती देवी एवं शाला कमलेश यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस छापामारी दल में पु0अ 0नी0शेखर कुमार थाना प्रभारी छतरपुर,पु0अ0नी0विजय रमानी, पु0अ0नी0 प्रिया रंजन कुमार,छतरपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें