कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र बना जानवरों का अड्डा,कौशल विकास भवन जीर्ण तिर्न प्रशिक्षण भी नदारद।

झारखंड-चतरा जिले के सिमरिया प्रखण्ड के गोवा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निकट स्थित कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षण भवन इन दिनों जानवरों का अड्डा बना हुआ है। जहां शिक्षित युवा युवतीयों को रोजगार दिलाने के लिए तथा बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से यह भवन बना कर प्रशिक्षण दिया जाना था अब जानवरों का अड्डा बना हुआ है। प्रशिक्षण व देखरेख नहीं होने से भवन के सभी खिड़की दरवाजे टूटे पड़े हैं। यह भवन सक्षम झारखण्ड कौशल विकास योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण जिआईएमआईटी के तहत निर्माण कराया गया था। जिसमें झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास करना था। किंतु युवा युवतियों को विकास तो दूर अब प्रशिक्षण हीं बन्द है जिससे पढ़े लिखे बेरोजगारों को किसी भी तरह का कौशल प्रशिक्षण नहीं दी जा रही है। एक तरफ प्रशिक्षण तो दी नहीं जा रही है वहीं भवन की देखरेख नहीं होने से भवन में जहां जानवरों का कब्जा बना हुआ है वही भवन का खिड़की दरवाजे सारे टूट कर बिखर गया है। भवन अपने जर्जर हालत में किसी पदाधिकारी के आस में आंसू बहा रही है। भवन की हालत बयां कर रही है कि केवल सरकारी रूपये को गमन करने के उद्देश्य से यह भवन बनायी गयी हो। चुकी ना बेरोजगारों के लिए कोई प्रिशक्षण दी जा रही है ना उक्त भवन की देखभाल की जा रही है। वैसे में कौशल विकास के जगह कौशल विनाश होता ऐसा नजर आ रहा है। इस तरह कई सवालों के घेरे में है कौशल प्रशिक्षण केंद्र सिमरिया। आखिर इसका जवाबदेह कौन विभाग या सरकार होगा।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें