झारखंड ज्ञान विज्ञान समिति के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण बच्चों को सत-प्रतिशत कराने की अपील किया गया।

झारखंड ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के द्वारा आज कोविड-19 व्यवहार और बच्चों को टीकाकरण पर पंचायत सदस्य का उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रखंड मोहमादगंज के प्रखंड सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर ओझा अंचल पदाधिकारी यशवंत नायक और ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव ज्ञान विज्ञान समिति पलामू के अजय साहू के किया उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कोविड-19 के बाद लोगों के बीच में आए व्यवहारों पर चर्चा किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि 12 से 18 वर्ष के बच्चे में टीकाकरण करवाने के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। और सभी को कोविड-19 प्रसार रोकने के लिए 4 सरल उपाय का पालन करना है जिसमें मास्क पहनना,सोशल डिस्टेंस का पालन करना,हाथ धोना और  प्रारंभिक जांच करवाना अति आवश्यक है। अपनी बातों को रखते हुए अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने कहा कि टिके हमें तीन कारणों से लगवाने चाहिए पहला है टीकाकरण कोविड़ संक्रमित होने का जोखिम को काफी कम कर सकता है। जिसके कारण मृत्यु या गंभीर संक्रमण को रोकने में मदद कर सकता है टीका लगवाने से आप वायरस के प्रसार को कम कर सकते हैं अपने परिवार और समुदाय के रक्षा करने में मदद करें। राज्य अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण में आम आवाम का सहयोग अपेक्षित है। जिस प्रकार हम सभी 18 वर्ष से ऊपर वाले वैक्सीनेशन को लेकर सुरक्षित हुए हैं। उसी प्रकार बच्चे को भी सुरक्षित करने के लिए सभी अभिभावक पंचायत के प्रतिनिधि गांव के बुद्धिजीवी तमाम लोगों को आगे आना होगा। इसके साथ ही कोविड-19 व्यवहार को अपनाने के लिए सभी को प्रेरित करने की आवश्यकता है और इसके साथ-साथ हम सभी को भी इन के नियमों को पालन करने की जरूरत है। जिला सचिव अजय साहू ने कहा कि प्रखंड के सभी 8 पंचायतों मे बच्चें के अभिभावक पंचायत प्रतिनिधि और गांव के बुद्धिजीवियों के साथ उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया जाएगा धन्यवाद ज्ञापन शशि कला कुमारी के द्वारा किया गया। मौके पर इस कार्यक्रम में कादल कुर्मी के मुखिया अनीता देवी,राम बांध के मुखिया अबू नसर सिद्दीकी,पंखा के मुखिया विकास सिंह, लट पुरी के मुखिया उमेश राम, मोहम्मदगंज का मुखिया कमला देवी, ममता देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुरभि कुमारी, सुलेखा देवी, सुजीत ठाकुर, अकील अजहर, प्रशांत कुमार मेहता, संतोष कुमार ,नौशाद आलम, राजीव कुमार पासवान, रामानंद मेहता, प्रेमदोष पांडे, बुज्जू शर्मा, उदय कुमार सिंह,धनंजय कुमार एवं अन्य प्रखंड के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें