जिलें के सभी प्रखंड कार्यालयों मे 25 से 26 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर,उपायुक्त ने वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने की अपील कीया।

पलामू-मेदिनीनगर जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश पर मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने को लेकर अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कैम्प में पलामू जिला अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारियों कर्मियों उनके परिचितों समेत आमजनों से फॉर्म 6 बी प्राप्त कर मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने का कार्य किया जाएगा।

25 से 30 अगस्त तक पूर्वाहन 10 से अपराह्न 5 बजे तक लगेगा विशेष शिविर।

25 अगस्त 2022 को प्रमंडलीय कार्यालय मेदनीनगर परिसर वहीं 25 व 26 अगस्त को छतरपुर व हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 26 अगस्त को समाहरणालय भवन के ब्लॉक A के प्रवेश द्वार के समीप वहीं 27 अगस्त को समाहरणालय भवन के ब्लॉक B के प्रवेश द्वार के समीप एवं 29 अगस्त को समाहरणालय भवन के ब्लॉक सी के समीप विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसी क्रम में 30 अगस्त को सदर अनुमंडल कार्यालय में वहीं 25 व 26 अगस्त को जिले के सभी प्रखंड व अंचल कार्यालय मे 27 अगस्त को सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय मे एवं 29 अगस्त को सभी नगर पंचायत एवं नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। सभी शिविरों में पर्याप्त मात्रा में पर्यवेक्षक एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकारी सेवकों,उनके परिचितों व आम लोगों से वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने की अपील की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए दोड्डे ने लोगों से आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र को लिंक कराने की अपील की है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आधार व मतदाता पहचान पत्र मोबाइल नंबर के साथ उनके सुविधा अनुसार अपने नजदीकी शिविर में जाकर दोनों कार्डों को लिंक कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से लिंक हो जाने से निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता आएगी। यह हो जाने से किसी एक व्यक्ति का एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में अनेक बार निबंधन नहीं हो पाएगा।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें