KCC आवेदनों के निष्पादन को लेकर सभी बैंक के ब्रांचों में 25 अगस्त को लगेगा विशेष कैम्प।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति जून 2022 तिमाही की बैठक हुई। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री जनधन योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना,सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति योजना,डेयरी लोन,पोल्ट्री फार्मिंग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ बैंक को भी सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

केसीसी के लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निपटाने व बैंक में बच्चों का खाता खोलने के दिए निर्देश।

उपायुक्त ने विभिन्न बैंकों द्वारा केसीसी से संबंधित आवेदन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने सभी बैंकों को केसीसी से संबंधित लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। इस दौरान एलडीएम ने बताया कि आगामी 25 अगस्त को जिले के सभी बैंक के ब्रांच में केसीसी के निष्पादन हेतु स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा। वहीं विभिन्न बैंकों में बच्चों का बैंक एकाउंट खोलने की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से विद्यार्थियों का अकाउंट प्राथमिकता के आधार पर खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो बैंक बच्चों के अकाउंट खोलने में रुचि नहीं ले रहे हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराए जाने वाले बैंक लिंकेज के तहत हो रहे कार्यों की सुरक्षा करते हुए सभी बैंक प्रतिनिधियों को इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बैंकवार दिये गये लक्ष्य के तहत लाभुकों को उपलब्ध कराए गए ऋण की समीक्षा करते हुए बैंक प्रतिनिधियों को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के अलावा उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,जिला कृषि पदाधिकारी,डीडीएम नाबार्ड शालीन लकड़ा,एलडीएम,सांसद प्रतिनिधि,विश्रामपुर विधायक प्रतिनिधि,समेत विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें