रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सावन के मद्देनजर तैयारी को लेकर पहाड़ी मंदिर का किया भ्रमण।

रांची-झारखंड सावन के मद्देनजर तैयारी को लेकर पहाड़ी मंदिर का भ्रमण,उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने किया,उपविकास आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी भी थे साथ,श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा को लेकर उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश। उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने पहाड़ी मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त,रांची श्री विशाल सागर,अनुमंडल पदाधिकारी रांची श्री दीपक दुबे और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे। सावन महीने के मद्देनजर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों का उपायुक्त द्वारा जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसे लेकर उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पूरे श्रावण मास और विशेषकर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को उचित व आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सिविल सर्जन रांची को उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया,साथ ही उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की कोविड-19 जांच के लिए मेडिकल टीम ससमय पहुंचे इसे सुनिश्चित करें।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें