झारखंड मे पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है।

रांची-झारखंड मे पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए ठगी का मामला प्रकाश मे आया है। सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में ठगी के शिकार हुए मोरहाबादी करमटोली निवासी अमित कुमार खलखो ने लालपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2017 में उनके फैमिली डाक्टर ने पवन कुमार शर्मा नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया था, पवन शर्मा ने बताया कि वे पेट्रोल पंप लगवाने का काम करते है। पवन कुमार उनके आवास पहुंचे और अमित खलखो के पिता को पेट्रोल पंप लगवाने के लिए प्रस्ताव दिया,इसके बाद बातचीत शुरू हुई पेट्रोल पंप के नाम पर अमित खलखो और उनके पिता ने इनके द्वारा बताए गए लोगो के अलग अलग एकाउंट में करीब 35 लाख रुपए दिए। जिन लोगो के एकाउंट में पैसे गए उनमें से किसी ने खुद को पेट्रोलियम मंत्रालय का अधिकारी बताया तो किसी ने कर्मी,इसके बाद कभी लैंड वेरीफिकेशन के नाम पर तो कभी दस्तावेज वेरीफिकेशन के नाम पर पैसे लिए गए। लेकिन पैसे लेने के बाद पेट्रोल पंप उन्हें नहीं मिला जब अमित खलखो व उनके पिता ने अपने फैमिली डाक्टर से पैसे वापस मांगने शुरू किए तो पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गए है। पुलिस को दिए आवेदन में अमित खलखो ने बताया है कि जिन जिन लोगो ने पेट्रोल पंप के नाम पर उनसे पैसे लिए है अब वे लोग राँची छोड़ भागने की फिराक में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें