राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री मंतुष्ट महतो को बनाया गया टीओपी 3 के प्रभारी,युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुलदस्ता दे कर किया स्वागत।

पलामू-मेदिनीनगर मंतुस्ट महतो को टीओपी तीन का प्रभार मिलने पर युवाओ ने दी शुभकामनाएं।14 जुलाई 2022 को युवाओ के प्रतिनिधिमंडल ने टीओपी 3 के नवनियुक्त प्रभारी मंतुस्ट महतो से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में कोमल कुमार अंकु ने बुके देकर मंतुस्ट महतो को प्रभार मिलने पर उनपे पूर्ण विश्वास जताया और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री महतो जी के बारे में कहा कि वे पूर्व की तरह ही एकबार फिर अपराधियों पे लगाम लगाने में सफल होंगे। वहीं अभिषेक राज ने कहा की पलामू पुलिस में कार्यरत साफ-सुथरी छवि और अपनी ईमानदारी की वजह से पहचान बनाने वाले और मेदिनीनगर के आम जनता के दिलों में खास जगह बनाने वाले पुलिस ऑफिसर श्री मंटुश महतो जी को मेदिनीनगर टीओपी तीन के प्रभार मिलने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। तरंग भारत के सौरव सिंह ने भरोसा जताया कि जिस प्रकार मंतुष्ट महतो जी पहले से कर्तव्यपरायणता के परिचायक रहे हैं आगे इससे भी बेहतर देखने को मिलेगा।टीम के सक्रिय सदस्य अंशु वर्मा ने भी उनके कर्तव्यनिष्ठा में भरोसा जताया। मौके पर प्रियांशु,अंगद एवं टीओपी 3 के सभी सिपाहीगण मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें