पलामू नावा बाजार थाना क्षेत्र मे तिन बच्चे की मां ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या।

पलामू-नावा बाजार थाना क्षेत्र के कुंम्भी कला पंचायत स्थित तुलबुल्ला निवासी पिंटू भुईया की धर्मपत्नी 28 वर्षीय मुन्नी देवी तीन बच्चे की मां ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।वहीं परिजनों द्वारा बताया गया कि बुधवार की सुबह चार बजे मृतक मुन्नी देवी घर छोड़कर कहीं निकल गई थी काफी देर बीत जाने के बाद  परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया गया लेकिन मुन्नी देवी का कहीं पता नहीं चला। पति पिंटू भुईया द्वारा अपने ससुराल में भी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चलने पर परिजनों द्वारा भी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दिया गया कि एक महिला उधर फांसी लगाई है। देखा गया तो गांव के कुछ दूर स्थित अपने ही पाही पर मुनी देवी फांसी लगाकर जान दे चुकी थी। इधर नावा बाजार थाना को सूचना दिया गया जहां नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास व एएसआई प्रदुमन पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें