गढ़वा जमीनी विवाद में गोली चलाने से एक व्यक्ति की मृत्यु गोली चलाने वाले दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पत्थर से कुचल कर मार डाला।

गढ़वा-थाना क्षेत्र के सुख बाना गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की देर रात कामेश्वर सिंह का पुत्र विमल सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। ग्रामीणों ने अपराधियों में से दो लोगों को पत्थर से मारपीट कर घटनास्थल पर ही मौत के घाट उतार दिया। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी कृष्णा पासवान 28 वर्ष उसी गांव के संतोष चंद्रवंशी 30 वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और दोनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व विमल सिंह को श्याम राज शर्मा के द्वारा विमल सिंह व उसके दोनों भाई को फोन पर 24 घंटे के अंदर देख लेने की धमकी दिया गया था। जिसके बाद विमल सिंह के भाई के द्वारा इसकी सूचना गढ़वा पुलिस को दी गई थी। लेकिन बुधवार को देर रात घटना को अंजाम देने पहुंचे दो अपराधियों को गांव वाले मिलकर पत्थर से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। इधर घटना के बाद एसडीपीओ अवध कुमार यादव प्रभारी थाना प्रभारी राजीव कुमार एसआई अभिमन्यु कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें