द्रोपति देवी हरतुआ पंचायत के उप मुखिया बने एवं दारूडीह से अनिल कुमार मेहता को उप मुखिया बनाया गया।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत कई पंचायतों में मुखिया का शपथ ग्रहण एवं उप मुखिया का चुनाव किया गया। जिसमें हरतुआ पंचायत एवं दारूडीह पंचायत मे उप मुखिया का चुनाव किया गया सर्व प्रथम हरतुआ पंचायत भवन मे प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार के उपस्थित मे सपथ ग्रहण एवं उप मुखिया का चुनाव किया गया। उप मुखिया पद के लिए हरतुआ पंचायत से दो व्यक्ति ने नामांकन पत्र दाखिल किए अमित कुमार यादव एवं द्रौपदी देवी दोनों के बीच हरतुआ पंचायत के 12 वार्डो के द्वारा मतदान किया गया जिसमें तिन मत रिजेक्ट हुआ। वहीं तिन मत अमित कुमार यादव को मिला और छः मत द्रौपदी देवी को मिला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित कुमार यादव को पछाड़ कर तिन मतो से द्रौपदी देवी विजयी घोषित कि गई। वहीं हरतुआ पंचायत भवन में पांच ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोचार के साथ हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला एवं उप मुखिया द्रौपदी देवी और पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को भव्य माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं शपथ ग्रहण के बाद हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला ने कहा कि पहले के अपेक्षा अब हरतुआ पंचायत मे विकास की गंगा बहेगी और अंतिम व्यक्ति तक विकास के कार्य पहुंचेगा मुखिया अरविंद शुक्ला ने कहा कि पलामू जिला मे एक नम्बर पर विकास के मामले मे हरतुआ पंचायत रहेगा। वहीं दारूडीह पंचायत मे प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में मुखिया वार्ड सदस्य का शपथ ग्रहण कराया गया एवं उप मुखिया का चुनाव किया गया जिसमें दारूडीह पंचायत से उप मुखिया के दो प्रत्याशी अनिल कुमार मेहता एवं सत्यजीत कुमार पर्चा दाखिल किया दोनों के बीच गुप्त मतदान वार्ड सदस्यों के द्वारा किया गया। मतदान के बाद दोनों उप मुखिया उम्मीदवार को बराबर मत प्राप्त हुआ दारूडीह पंचायत के मुखिया बिगन महतो के निर्णायक एक मत से अनिल कुमार मेहता को विजयी घोषित किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार,BPRO विनय शर्मा,एआरओ प्रमोद जायसवाल,एम ओ आलोक पाण्डेय,निरज पासवान, कम्प्यूटर आपरेटर साकेत सिंह,लेस्लीगंज थाना प्रशासन एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,S K Ravi

Website-palamunewslive.com

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें