तीसरी बार भी उप मुखिया के कुर्सी पर सरेमा ही बैठी,अंतिम व्यक्ति तक उनके हक अधिकार को पहुंचाना उनकी पहला प्राथमिकता।

पलामू-मनातू प्रखंड अंतर्गत पदमा पंचायत की सरेमा देवी पति श्री रामदेव राम को उप मुखिया के रूप में तीसरी बार सौभाग्य प्राप्त हुआ। ग्राम पंचायत पदमा के पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के अंचलाधिकारी श्री शेखर वर्मा की उपस्थिति मे सरेमा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फुलवंती देवी को पछाड़कर तिसरी बार (हैट्रिक)विजय हासिल की।

कौन है सरेमा देवी क्यों उन्हें तीसरी बार उप मुखिया बनाया गया।

बताते चलें कि श्री रामदेव राम तेतरडीह निवासी समाजसेवी की धर्म पत्नी सरेमा देवी है उन्होंने 2010 से चुनाव लड़ रही है और हमेशा जीत हासिल करती है इसके पीछे जनता की हाथ है जनता के बीच मे वो 24सो घंटा हर सुख दुख में मौजूद रहती है। सरेमा देवी एवं उनके पति रामदेव राम से उनके पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि प्रखंड पदाधिकारी एवं जनता जनार्दन खुश रहते हैं इसलिए हर बार उन्हीं को उप मुखिया बनाया जाता है और लगातार तीसरी बार उप मुखिया के कुर्सी पर सरेमा देवी के कार्यकाल से खुश होकर बैठाया गया।

तिसरी बार उप मुखिया के कुर्सी पर बैठने के बाद जनता से क्या कहीं सारेमा देवी

अपने पंचायत के सभी जनता जनार्दन को आभार प्रकट करते हुए उन्होंने बताया कि जनता के हर दु:ख सुख में साथ रहूंगी एवं अपने क्षेत्र की चहुमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगी पंचायत में जो अधूरे कार्य छुट गए हैं वह अब की बार हर हाल में पूरा करें वैसे मेरा मकसद है कि पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक उनके हक अधिकार को पहुंचाया जाएगा। मौके पर निम्नलिखित जनप्रतिनिधि टेनी प्रजापति,प्रमोद भुईयां ,सीता देवी ,मंजू देवी,निर्मला देवी बिंदेश्वर राम,मयूर अहमद के अलावा मुखिया श्री अनुज प्रसाद,आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

 पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live, Sk Ravi

Website-palamunewslive.com

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें