संत मरियम स्कूल में भव्य सरस्वती पूजा महोत्सव, छात्रों ने किया गुरु चरण पूजन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आवासीय विद्यालय के छात्रों ने अपने-अपने गुरुओं का विधिवत चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को जीवंत किया। इस पूजन कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिसर में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। वातावरण भक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि सरस्वती पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह जीवन में ज्ञान, नैतिकता, आत्मसंयम और सृजनशीलता को अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन में निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम ने छात्रों में भारतीय संस्कृति, शिक्षा के मूल्यों और गुरु परंपरा के प्रति गहरी आस्था और सम्मान का भाव जाग्रत किया। यह आयोजन दसवीं क्लास के छात्रों के द्वारा किया गया। अध्यक्ष राजकुमार, सचिव अंजली राज, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, कोसा सचिव एंजेल कुमारी, सदस्य यशराज, हसनैन ,मोहित शौरव, इंतखाब, सत्यम, अंकित, पियूष, बादल कुमार इत्यादि सक्रिय रहे। इस कार्यक्रम में प्राचार्य कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, समन्वयक रोशन राज, विकास विश्वकर्मा समेत कई शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें