लेस्लीगंज बुढ़वा बाबा के दर पर 91वां उर्स कव्वाली का हुआ आयोजन, डब्लू सिंह और राजू तिर्की ने फिता काटकर किया उद्घाटन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूफी संत अब्दुर्रहमान शाह दाता उर्फ़ बुढ़वा बाबा के मज़ार परिसर में रविवार को आयोजित 91वाँ उर्स पूरे अकीदत, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उर्स समारोह का औपचारिक उद्घाटन युवा समाजसेवी गौतम सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह एवं आयुष तिर्की उर्फ़ राजू तिर्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित मोहम्मद शाहिद ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर स्थानीय समेत आस-पास के दर्जनों गांवों से पहुंचे हज़ारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर आध्यात्मिक माहौल को जीवंत बना दिया। सुबह से देर रात तक चले उर्स के कार्यक्रमों में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का सुंदर समावेश देखने को मिला। उर्स की शुरुआत मिलाद और चादरपोशी की रस्म के साथ हुई। वहीं मिल्लते इस्लामिया कमिटी के नेतृत्व में भव्य चादरपोशी जुलूस निकाला गया। जिसमें ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक नारों के बीच श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दर्जनों गांव से आए हुए अकीदतमंदों ने मज़ार पर चादर चढ़ाकर माथा टेका और अमन-चैन की दुआ मांगी। आयोजकों के अनुसार, चादरपोशी की तमाम रस्में पूरी अनुशासन और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुईं। इस अवसर पर मिल्लते इस्लामियां कमिटी के सदर हफीज़ुर्रहमान, सेक्रेटरी मुज़फ्फर खान, खजांची अकबर खान, थाना स्तरीय सदर फिरोज अंसारी, सेक्रेटरी मुन्ना खान, उपमुखिया सह समाजसेवी हेमायूं खान, चेंबर महामंत्री तनवीर आलम, चंगेज खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं मौके पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहतर इंतज़ाम किया गया था। रविवार की रात में आयोजित कव्वाली महफ़िल उर्स का विशेष आकर्षण रही। मशहूर कव्वाल इंतज़ार साबरी और अजमत आफ़ताब वारसी के बीच हुए कव्वाली मुकाबले ने समा बांध दिया। दोनों कलाकारों ने हम्द, नात-ए-पाक, ग़ज़ल और देशभक्ति से ओतप्रोत कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताल और सुर के संगम पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे और बार-बार दाद देते नजर आए।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें