लेस्लीगंज थाना पुलिस ने कोट खास के एक युवक को 24 पिस कोरेक्स और 170 पीस नशीले टैबलेट के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोट खास में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विधिवत छापामारी की गई। छापामारी के दौरान रोहित कुमार सिंह पिता विष्णु सिंह के घर की तलाशी ली गई, जहां से 24 पीस कोरेक्स तथा 170 पीस नशीला टैबलेट बरामद किया गया।
मौके से ही अभियुक्त रोहित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 02/26, धारा 21/22 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।

