मेदिनीनगर के प्रथम पूर्व मेयर, भाजपा के विधायक, सांसद, कांग्रेस, झामुमो क्यों तालाब अतिक्रमण पर ख़ामोश: भाकपा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी एवं नसीम राइन ने नवाटोली स्थित बड़ा तालाब का जायजा मछुआरों के साथ लिया। मौके पर तालाब का कागजात भी देखा जिसमें जिला सचिव श्री तिवारी ने पाया कि 8.48 एकड़ में बड़ा तालाब का जमीन है, जिसमें फिलहाल 3 एकड़ में तालाब अवस्थित है। वहीं इस तीन एकड़ तालाब के जमीन में टेंडर निकालकर मछली मार्केट बनाने का काम किया जा रहा है जो सरासर गैरकानूनी है। इससे पहले भाजपा के प्रथम पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने भी इस तालाब में टेंडर निकालकर मछली मार्केट बनाने का काम किया था जिसको आम जनता एवं मछुआरे के भारी विरोध के बाद बंद कर दिया गया। लेकिन आज पुनः वही तालाब को संकुचित कर निगम के डीडीसी जावेद हुसैन आखिर किस मकसद से मछली मार्केट बनाने का काम कर रहे हैं यह तालाब खास महल जमीन का है जिसे मत्स्य विभाग को सौपा गया है। ताजूब की बात तो यह है कि बिना खास महल और मत्स्य विभाग के अनुमति के ही नगर निगम तालाब में ही मछली मार्केट बना रहा है। जबकि होटल निर्माणा के सामने खाली पड़ा जमीन मछली मार्केट का हीं है जिस पर होटल निर्माणा के द्वारा कार पार्किंग के लिए युज किया जाता है। सभी राजनीतिक दल के नेता भाजपा, कांग्रेस, झामुमो खामोश रहकर तालाब का अतिक्रमण करवा रहे हैं। मेदिनीनगर के प्रथम पूर्व मेयर शहर के चौक चौराहों पर मुस्कुराते हुए बैनर लगाकर तालाब का अतिक्रमण खुद करके अतिक्रमण करवा भी रही है और आम जनता को चिढ़ा भी रही है। माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है कि किसी भी सूरत में तालाब के जमीन का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए यह तालाब 8 एकड़ में नक्शा में है। जिसमें आनंद शंकर, डॉक्टर आर पी सिन्हा सहित कई रसूखदार लोग अतिक्रमण किए हुए हैं और यह तालाब 3 एकड़ में सीमित हो गया। अभी फिलहाल उस तीन एकड़ पर भी मछली मार्केट बनाया जा रहा है जो गैर कानूनी है। 2 दिन के अंदर अगर निगम प्रशासन तालाब में मछली हो रहे पक्की काम अगर बंद नहीं करेगी तो भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मछुआरों एवं सैकड़ो लोगों को साथ लेकर धरना पर बैठेगी एवं काम को ठप करेगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें