पलामू में एक प्रेमी ने प्रेमिका के प्यार में पागल हो कर किया अपनी धर्म पत्नी कि हत्या।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत नावा बाजार थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के कारण दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने ही प्रेमिका के प्यार में पागल होकर अपनी धर्म पत्नी की हत्या कर शव को प्रेमिका के गांव ले जाकर दफना दिया है। मौके से नावा बाजार पुलिस और मजिस्ट्रेट की मुस्तैदी के बाद शव को जमीन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के भूखला गांव निवासी रंजीत मेहता का पिछले कई वर्षों से नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव की गुड्डी कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक प्रियंका देवी के चाचा के मुताबिक गुड्डी कुमारी ने रंजीत पर शादी के लिए शर्त रखी थी कि वह पहले अपनी पत्नी को रास्ते से हटाए। इसी दबाव में रंजीत ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी प्रियंका देवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से प्रियंका के शव को नावा बाजार के तुकबेरा (प्रेमिका के गांव) के डेरावना टोला स्थित एक पानी के गड्ढे में दफना दिया था। जब मृतका के परिजनों को सूचना मिली कि प्रियंका कुमारी ससूराल से कहीं भाग गई है, तब शक के आधार पर उन्होंने तुकबेरा गांव पहुंचकर वहां के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले गुड्डी कुमारी जेसीबी के द्वारा किसी काम से एक गढ़ा खुदवाया था परंतु फिर उस गढ़े को भरवा दिया, इसी आधार पर जेसीबी के मालिक से संपर्क किया गया। जेसीबी के मालिक ने कहा कि गढ़ा तो जेसीबी मशीन से खुदवाया गया था परंतु कुछ दिनों के बाद गलत जगह खुदा गया है यही कहकर उस गढ़े को भरवा दिया गया इसके बाद मुझे कुछ मालूम नहीं क्या हुआ है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रशासन तुरंत हरकत में आया और अंचलाधिकारी की उपस्थिति में जेसीबी मशीन के जरिए जमीन की खुदाई करवाई गई, जहां से प्रियंका देवी का शव बरामद हुआ। जिस जगह पर प्रियंका कुमारी का शव दफनाया गया था उस जगह पर एक कुत्ता को भी मार कर फेंक दिया गया था। आरोपी सोचा होगा कि इस दुर्गंध के कारण ग्रामीण इधर नहीं आएंगे तब तक दफनाया हुआ शव सड़ जाएगा और इसकी भनक किसी को नहीं लगेगी। घटना के बाद से मुख्य आरोपी मृतक के पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका गुड्डी कुमारी समेत अन्य सहयोगी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मौके पर मृतक के मायके की मुखिया पूनम देवी, तुकबेरा मुखिया विनोद विश्वकर्मा, नावा बाजार अंचलाधिकारी (C O) रेनू बाला तथा बिश्रामपुर और नावा बाजार थाना पुलिस मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें