पलामू उपायुक्त समीरा एस ने हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता रथ को किया रवाना।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को उपायुक्त समीरा एस एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित दो जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। इस वर्ष के सड़क सुरक्षा सप्ताह का थीम “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” आधारित है।

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन बेहद आवश्यक :उपायुक्त।

जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने पलामू वासियों को नव वर्ष को लेकर बधाई दी है। उन्होंने सभी से कहा है कि न्यू ईयर के उपलक्ष्य पर सड़क पर अपनी जिम्मेदारी को और अधिक समझने की आवश्यकता है। ड्रिंक के पश्चात ड्राइव नहीं करने की और लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है, विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें तो हेलमेट अवश्य पहनें और पूरी सावधानी बरतें। जीवन मूल्यवान है सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं अपनी सुरक्षा के लिए यातायात के सभी नियमों का पालन बेहद आवश्यक है।

जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया जायेगा जागरूक : डीसी।

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जायेगा। इस रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक -चौराहों/हाट बाजारों पर यातायात नियमों के पालन हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित ऑडियो/विडिओ क्लिप लोगों को सुनाये जायेंगे। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कई अन्य तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। रथ रवानगी के पूर्व डीसी-डीडीसी एवं डीटीओ ने सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा को लेकर अपना-अपना हस्ताक्षर भी किया। वहीं रथ रवाना करने के पश्चात मौके पर मौजूद विभिन्न पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को रोड सेफ्टी की प्रतिज्ञा भी दिलायी गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक नवीन स्वच्छ एवं स्वस्थ सड़क संस्कृति को विकसित करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान नजारत उपसमाहर्ता नीरज कुमार, रोड सेफ्टी मैनेजर विनीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts