पलामू में बर्खास्त 251 अनुसेवकों की जान आर्थिक तंगी की वजह से जा रही है: अनुसेवक संघ।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले में अनुसेवकों कि बर्खास्तगी के बाद से बहाली में समायोजन की मांग को लेकर संघ के लोगो ने जिला से लेकर राज्य तक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। परंतु पलामू के 251 अनुसेवकों कि बातों को किसी ने अब तक नहीं सुना जिस कारण बर्खास्तगी के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आर्थिक तंगी के कारण जिले के कई अनुसेवकों की जान भी चली गई है जिससे उसकी घर परिवार का स्थिति और दैनिय हो गया है। बता दें कि बर्खास्त अनुसेवक कर्मी उपेंद्र पासवान की निधन का सदमा से संघ अभी उभरा भी नहीं था कि 25 दिसंबर को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के परशुराम खाप निवासी बर्खास्त अनुसेवक मनोज राम की भी आर्थिक तंगी के कारण इलाज के अभाव में निधन हो गया। जिले में हो रही लगातार अनुसेवकों की मौत ने सिर्फ परिजनों को ही नहीं बल्कि पूरे संघ को झकझोर कर रख दिया है। पलामू जिला के बर्खास्त अनुसेवक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को परशुराम खाप पहुंच कर मृत अनुसेवक मनोज राम को नम आंखों से अंतिम विदाई दिया। मौके पर पलामू जिला अनुसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षों तक 251 अनुसेवकों द्वारा सरकारी सेवा देने के बाद अचानक नौकरी छिन जाना उनके लिए असहनीय साबित हो रहा है। लगभग 7-8 साल तक सेवा देने वाले इन अनुसेवकों ने अपने परिवार, बच्चों की पढ़ाई, शादी-ब्याह और मकान निर्माण के लिए बैंक व निजी फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लिया था। नौकरी छिनने के बाद न तो आय का कोई स्रोत बचा है और न ही इलाज जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी हो पा रही हैं। विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से लिया गया कर्ज चुकता नहीं होने के कारण कई बर्खास्त अनुसेवक डिप्रेशन में चले गए हैं जिससे उनकी मौतें हो रही है। संघ के अध्यक्ष ने मृतक साथियों के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। मौके पर पिपरा मुखिया पुर्णिमा सिंह, समाजसेवी शैलेश कुमार सिंह, संघ के सचिव कृष्णा पासवान, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, हृदयानंद पासवान, श्याम कुमार, उदित पासवान, कृष्णा पासवान, नरेश कुमार भारती, राम पुकार राय, सिकंदर राम, अरुण कुमार ठाकुर, मुखलाल कुमार सिंह, नागेंद्र महतो बैजनाथ मांझी, रविंद्र कुमार, अवध किशोर राय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें