लेस्लीगंज अटल स्मृति भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर की गई कार्यक्रम आयोजित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलांबर–पीतांबरपुर स्थित अटल स्मृति भवन में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटल जी के विचारों उनके सुशासन के आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नीलांबर–पीतांबरपुर स्थित महात्मा गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात बाबा वीर चौहरमल, रामविलास पासवान तथा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम से पूर्व भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह एससी मोर्चा के महामंत्री श्री प्रभात कुमार भुइयां जी रहे। कार्यक्रम का संयोजन पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता जी के द्वारा किया गया, वहीं मंच संचालन जिला प्रतिनिधि सह प्रखंड नीलांबर–पीतांबरपुर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता जी के द्वारा किया गया। मौके पर कार्यक्रम के संबोधन में पांकी विधायक ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्रनिर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंत्योदय के संकल्प का जीवंत उदाहरण है। उनके विचार आज भी हम सभी को जनसेवा और राष्ट्रहित के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मौके पर कार्यक्रम में प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती लवली गुप्ता जी, प्रखंड नीलांबर- पीतांबरपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, मुखिया संघ अध्यक्ष मंदीप मेहता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें