लेस्लीगंज अंधविश्वास के चक्कर में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर 65 वर्षीय बुजुर्ग का किया हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा पंचायत के जंगल में एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेता और हत्या कर फेंक दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान नावाडीह तेनार गांव निवासी 65 वर्षीय पच्चू मोची के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय पच्चू मोची नित्य दिन कि तरह सोमवार को भी अपना और गांव का मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे परंतु जिंदा घर वापस नहीं लौटे। जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तब परिजनों ने अपने स्तर से उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। तब परिजनों ने बुधवार की सुबह इसकी जानकारी डबरा पंचायत के मुखिया पति नंदू मोची को दिया मुखिया पति भी ग्रामीणों के साथ वृद्ध पच्चू मोची की खोज बीन करने में जुटे थे। वहीं बुधवार की शाम घर से करीब 2.5 किलोमीटर दूर डबरा जंगल में सड़क के किनारे पच्चू मोची का शव पड़ा हुआ किसी ने देखा। बुजुर्ग का शव मिलने की खबर आग कि तरह चारो ओर फैल गई, जैसे ही यह जानकारी परिजनों को मिला उन्होंने मौके पर पहुंचे तो देखा कि यह शव पच्चू मोची का ही है। अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किया है जिसकी स्पष्ट निशान शव पर पाया गया। वहीं इस घटना की सूचना लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को दिया गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, ग्रामीणों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या अंधविश्वास से जुड़ी हो सकती है। क्योंकि मृतक पच्चू मोची लम्बे समय से ओझा-गुनी का काम भी करते थे। वहीं लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेस्लीगंज पुलिस ने गुरुवार की दोपहर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव को गांव में लाकर अपने रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस बुजुर्ग के असली हत्यारों तक पहुंचती है या फिर इनकी हत्या का आवेदन भी पुलिस कि फाईलों में दबकर दम तोड़ देगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें