संत मरियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर संत मरियम स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु मसीह को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव, प्राचार्य श्री कुमार आदर्श सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं इस समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज का आकर्षक झांकियां, क्रिसमस गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में प्रभु यीशु के जीवन उनके त्याग और मानवता के प्रति प्रेम को सुंदर ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री देव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, करुणा, सेवा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को प्रभु यीशु के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा सदैव सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम का समापन नव वर्ष के शुभकामनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम के मौके पर उप-प्राचार्य एस बी शाहा, किड्स स्कूल निदेशक आनंद कुमार, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, सुधांशु दुबे, एकता सहाय, अर्चना शुक्ला अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें