प्रियांशु राज उर्फ लड्डू बाबू का मनाया गया प्रथम जन्म दिवस, सैकड़ों लोग उपस्थित होकर दिए आशीर्वाद।

पलामू न्यूज Live //पलामू: लेस्लीगंज किसी व्यक्ति या बच्चों के जन्मदिन (जन्म के सालगिरह) के अवसर पर दोस्तों और परिवारों के साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए आयोजित एक सामाजिक सभा। जिसमें आमतौर पर केक काटना, उपहार देना, खाना-पीना और मनोरंजन यादि शामिल होता है। जिसका उद्देश्य खुशी और उत्सव का माहौल बनाना है यह एक खुशी का मौका होता है, जहाँ लोग एक साथ आते हैं और जन्मदिन मनाने वाले व्यक्ति को शुभकामनाएं देते हैं। जिस किसी की जन्म दिवस होता है उसकी अपनी पहचान और आत्म-मूल्य की भावना विकसित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। जन्मदिन मनाकर उस व्यक्ति को याद दिलाया जाता है कि उन्हें प्यार किया जाता है, महत्व दिया जाता है और उनका आदर किया जाता है। इससे यह संदेश जाता है कि उनका अस्तित्व सार्थक है और उनके आसपास के लोगों को खुशी मिलती है।

दुनिया में पहली बार किसकी जन्म दिवस मनाई गई थी।

दुनिया में पहला जन्मदिन प्राचीन मिस्र के फिरौन का मनाया गया था लेकिन यह उनके असल जन्मदिन के बजाय राज्याभिषेक के दिन जश्न मनाया गया था जिसे करीब 3 हजार ईसा पूर्व से मनाया जाता था। हालांकि एक व्यक्ति के रूप में जन्मदिन मनाने की परंपरा बाद में यूनानियों और फिर रोमनों से आई जो इसे व्यक्तिगत मील का पत्थर मानते थे।

पुरे गांव के लोगों ने मनाया प्रियांशु राज उर्फ लड्डू बाबू का जन्मदिवस।

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा गांव है वहां के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं। इस गांव में बौद्ध, सनातन और कुछ ईका-दुका ईसाई धर्म मानने वाले लोग निवास करते हैं, यहां पर शिक्षा कि बात करें तो लगभग सभी घरों में शिक्षित ही लोग नजर आएंगे। वहीं रोजगार कि बात करें तो कुछ लोगों को सरकारी नौकरी भी है जैसे शिक्षक, इंजिनियर, आर्मी, नौसेना, जर्नलिस्ट, आइटीबीपी, एसएसबी, एसआईएसएफ, आईआरबी आदि पदों पर कार्यरत हैं उनकी स्थिति ठीक है। लेकिन कुछ लोगों तो शिक्षित हैं परंतु आर्थिक रूप से कमजोर हैं, कारण यह है कि सरकारी नौकरी के चक्कर में अपना कीमती समय गंवा रहे हैं। कुछ लोगों ने थक-हारकर प्राइवेट जॉब ढु़ंढ़ने को विवश हैं वो भी किसी रोजगार कि तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। उस गांव का नाम है सोनेसरई इसी गांव का सोनू कुमार उर्फ करण राज ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर सरकारी नौकरी कि तलाश में इधर-उधर भटकता रहा परंतु उसके लिए विभाग कि सारे दरवाजे बंद मिले। थक-हारकर प्राइवेट लिमिटेड किसी कंपनी में अभी वह कार्यरत है और अच्छा-खासा इनकम कर अपना घर परिवार चला रहा है, इसी खुशी में उन्होंने अपने इकलौते पुत्र प्रियांशु राज उर्फ लड्डू बाबू के प्रथम जन्मदिन के शुभ अवसर पर रविदास दिव्य ज्योति संघ सोनेसरई के तत्वावधान में जन्म दिवस मनाने का आयोजन किया। इस अवसर पर गांव के तमाम सम्मानित साथी एवं पदाधिकारी गार्जियन माताओं बहने प्यारे बच्चे कि उपस्थिति में लड्डू बाबू का प्रथम जन्म दिन मनाई गई। सर्व प्रथम आए हुए सभी अतिथियों को लड्डू बाबू के दादा जी श्री बाला राम (भगत जी) एवं दादी सरस्वती देवी पुर्व वार्ड सदस्य सिंधु देवी, स्वास्थ्य जन सेवक श्री विनय कुमार रवि, सोनू कुमार, रिंनटू कुमार ने स्वागत किया और सभी को आभार जताया। वहीं सभी लोगों ने सामुहिक रूप से रात्रि 8 बजे प्रियांशु राज उर्फ लड्डू बाबू के बर्थडे पार्टी में केक काटा और अपने हिसाब से उनकी लम्बी आयु और उच्च पदों पर विराजमान होने की ईश्वर से कामना किया साथ ही दर्जनों लजीज व्यंजनों का सभी लोगों ने मिलकर लुत्फ उठाया और मनोरंजन किया। मौके पर रविदास दीप ज्योति संघ के संरक्षक एवं प्रियांशु राज के मंझले पापा श्री विनय कुमार रवि जी ने कहा की लड्डू बाबू के जन्मदिन के अवसर पर जो भी उनके घर आए हुए हैं उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद। इस बर्थ-डे पार्टी से हम सभी को सिख लेनी चाहिए कि ऐसे कार्यक्रमो में शामिल होने से आपसी प्रेम बढ़ता है और ईर्ष्या द्वेश की भावना की पतन होती है हम एक दूसरे के काम आ सकते हैं। पुरुष लोग तो हर जगहों पर लगभग उपस्थित हो ही जाते हैं परंतु महिलाओं कि उपस्थिति सभी जगहों पर एक सामान्य नहीं होती है। इसलिए सम्मानित प्यारे बंधुओ से हम अनुरोध करना चाहते हैं कि गांव में अपने समाज के यहां जन्मदिन के खुशियां हो या विवाह का खुशी हो अगर महिलाओं को सम्मान के साथ बुलाया जाए तो हम समझते हैं की महिलाएं को महिलाओं से मिलने के बाद आपस में प्रेम बन जाता है और वर्षों से उनके अंदर छुपी चिड़चिड़ापन स्वत: दूर हो जाती है। जहां प्रेम बनेगा वहां सारी समस्या का समाधान मिल जाता है जब समस्या का समाधान मिल जाएगा तो समाज के उत्थान में देर नहीं लगती है तो सोचिए भले बर्थडे पार्टी में आए हैं परंतु एक नई पहचान तो मिला। वहीं आंगनबाड़ी सेविका सुमालती देवी ने कहा कि प्रियांशु राज उर्फ लड्डू बाबू के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी लोग एक छत के नीचे भारी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, बुढ़ गार्जियन एवं अन्य गणमान्य लोग एकत्रित हुए हैं। उनसे हम आग्रह करते हैं की लड्डू बाबू को तहे दिल से जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद देना चाहिए ताकि आने वाले अगले साल हम लोगो को फिर से लड्डू को आशीर्वाद देने का मौका मिले। कम से कम हर साल इस जन्मदिन के अवसर के बहाने लड्डू के पूरे परिवार हमेत गांव के समाज में प्यार के माहौल बना रहे ताकि आने वाले पीढ़ियों में भी प्रेम का माहौल बना रहे जिससे कामयाबी का रास्ता मिल सके। प्रियांशु राज के इस बर्थ-डे पार्टी के मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य सिंधु देवी ने उन्हें जन्म दिन कि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में यह लड़का बहुत अच्छा कार्य करेगा हम ईश्वर से दुआ  करते हैं कि लड्डू बाबू बहुत बड़े शिक्षक बनकर लाखों युवाओ का भविष्य को संवार सके। यह निर्भर हरेक बच्चों के अभिभावक पर पड़ता है वो जैसा चाहेंगे उनका बच्चा वैसा ही बनेगा माताएं बहने भाई बंधु गार्जियन बच्चे उपस्थित हुए हैं। हम सबों से कहना चाहते हैं कि अपने समाज के यहां छोटा बड़ा कुछ भी कार्यक्रम हो उस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने लोगों को हाथ मजबूत करना चाहिए ताकि आपसी प्रेम बना रहे। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सुमालती देवी, डिलर शिवलाल राम, वार्ड सदस्य पत्नी शोभा देवी, पूर्व वार्ड सदस्य सिंधु देवी, रविदास दीप ज्योति संघ रविदास दिव्य ज्योति संघ सोनेसरई के अध्यक्ष अनुज कुमार राम, कोषाध्यक्ष मुन्नीलाल कुमार रवि, सचिव नंजीत कुमार उर्फ नाजीर बाबू, उपेंद्र कुमार, बृजकिशोर कुमार, गोविंद कुमार, अवधेश राम, बसंत कुमार, डब्लू उर्फ अमिताभ, हरेंद्र, रोहित, रामस्वरूप, नाजीर, अरविंद कुमार भुईयां, संदीप कुमार वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे सभी ने लड्डू बाबू कि उज्वल भविष्य की कामना की।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें