लेस्लीगंज के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार अरूण सिंह जी कि आकस्मिक निधन पर किया शोक सभा आयोजित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह जी के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर बुधवार को लेस्लीगंज के पत्रकारों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अजीत तिवारी ने की। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने अरुण सिंह के पत्रकारिता जीवन, उनके निष्पक्ष लेखन, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने संबोधन में श्री अजीत तिवारी ने कहा कि अरुण सिंह का असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिंह ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में हमेशा सच्चाई और जनहित को प्राथमिकता दी। मौके पर जलेश शर्मा, एस के रवि, मुनेन्द्र नाथ दुबे, रामप्रकाश तिवारी, राजीव रंजन, अभय कुमार, अवध किशोर राय, प्रेम कुमार, चंदन कुमार दुबे सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं इस शोक सभा का समापन शांत वातावरण में हुआ, जहां सभी ने स्वर्गीय अरुण सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर स्वास्थ्य सेवा से डाक्टर अंकित कुमार, मनीष सोनी, चंदन रवि, पवन रवि, नमिता मिंज, अमिषा सिंह, प्रमिला कुमारी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें