कुंदरी लाह बगान का बहुरेंगे दिन, बहुत जल्द संबंधित विभाग के बड़े अधिकारीयों का होगा आगमन: वित्त मंत्री झारखंड।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत प्रख्यात कुंदरी लाह बगान का दौरा मंगलवार को झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। जहां क्षेत्र के ग्रामीणों से मिलकर इस लाह बगान में उत्पन्न समस्यायों से अवगत हुए और उसे जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

पलामू के कुंदरी लाह बगान एशिया का दुसरे सबसे बड़ा लाह बगान है।

पलामू का कुंदरी लाह बगान एशिया का दूसरा सबसे बड़ा लाह बगान है जो लगभग 421 एकड़ में फैला है जहां शुरूआती दौर में लगभग 3 लाख से अधिक पलाश के पेड़ मौजूद थे जो अब काफी कम मात्रा में रख-रखाव के वज़ह से मौजूद है। यह लाह बगान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में स्थित है और इसे लाह की खेती के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है। हालांकि इसमें कई चुनौतियां भी हैं जैसे कि चोरी और प्रबंधन की समस्याएं। इस बगान से पर्याप्त मात्रा में लाह का उत्पादन होने की क्षमता है जिससे सालाना लगभग करोड़ों रुपये की आमदनी हो सकती है। हालांकि कुछ रिपोर्टों के अनुसार उत्पादन लक्ष्य और वास्तविकता के बीच अंतर देखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर लाह चोरी होने की घटनाओं से उत्पादन और राजस्व को नुकसान हुआ है। कुछ समय पहले मजदूरों का काफी बकाया भुगतान लंबित था जिसे धीरे-धीरे निपटाने का आश्वासन विभाग दिया था परंतु अभी तक किसी ने बकाया राशि वापसी का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है।

कुंदरी लाह बगान पर्यटन और आकर्षण का केंद्र है।

कुंदरी लाह बगान प्रकृति का नज़ारा भी है यहां गर्मियों में पलाश के फूलों को खिलने पर यह जगह बेहद खूबसूरत और आकर्षक का केंद्र बन जाता है। यह पिकनिक और घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है जो शांति और एकांत का अनुभव कराती है, भविष्य में यहां पर लाह की खेती को बढ़ावा देकर इस बागान को एक प्रमुख लाह उत्पादन केंद्र के रूप में फिर से स्थापित किया जा सकता है।
इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी अपार संभावनाएं हैं। बता दें कि वन विभाग पलामू से निराशा और उनकी अकर्मण्यता को देखते हुए कुन्दरी लाह बागान के विकास में प्रयासरत कमलेश सिंह के विशेष अनुरोध पर झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने ग्राउंड लेबल पर उपस्थित होकर पूरी सच्चाई को उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से जाना और लाह बागान को पूर्ण विकास के लिए आवश्यक सकारात्मक कदम जल्द उठाने की बातें कही। मंत्री श्री किशोर ने कहा कि यह ग्रामीणों की भूमि है और इसे विकसित किया जाना चाहिए इसका लाभ पलामू क्षेत्र के नागरिकों को मिलना चाहिए। मंत्री श्री किशोर ने कहा कि आवश्यकता होगी तो परिषद में भी पलामू की विरासत पलाश की चर्चा और विकास की चर्चाएं कि जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द संबंधित विभागों के बड़े अधिकारीयों का आगमन और विकास की बातें कुन्दरी लाह बागान में होगी बहुत जल्द पलामू के कुंदरी लाह बगान के बहुरेगी दिन। मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों के मूल समस्या को भी सुना और उसे दूर करने का भरोसा दिलाया। मौके पर उद्घोष फाउंडेशन के कमलेश सिंह ने ग्रामीणों की तरफ से कुंदरी लाह बागान के पूर्ण विकास के लिए मांग पत्र झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर जी को सौंपते हुए कहा कि वन विभाग इसे विकसित अब तक करने में सक्षम नहीं है। विभाग अपनी गलतियों को छिपाने के लिए ग्रामीणों पर गलत आरोप लगाते हैं जो सरासर ग़लत है। उन्होंने कुन्दरी लाह बागान के इतिहास बताते हुए कहा कि पहले के अपेक्षा वर्तमान में 90 हजार पलाश वृक्ष, 5 बड़े आहर जिसका रकबा 8-9 एकड़ है जो बिल्कुल प्रति आहर है। इस आहर का पानी का उपयोग पलाश वृक्षो में उत्पादित लाह को नमी बनाये रखने में किया जाता है। यहां पर सौंदर्यीकरण से ईको फ्रेंडली पार्क बनाया जा सकता है पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की उम्मीद है। इस बगान को पुनर्जीवित करने से पलामू क्षेत्र में 50 हजार से भी ज्यादा किसानों को रोजगार मिल सकता है, कुंदरी लाह बागान को ब्रूड बैंक के रूप में विकसित करके पूरे झारखंड में रंगीनी लाह की खेती को बढ़ाया जा सकता है।

पलामू में प्राकृतिक विरासत पलाश से स्वरोजगार का होगा सृजन: कमलेश।

सैकड़ो लघु कुटीर उद्योग की स्थापना से पलामू की प्राकृतिक विरासत पलाश से स्व-रोजगार का सृजन होगा। इसके सहयोग से हजारो किसान परिवारों के आय में पांच गुणा वृद्धि करके यहां की पलायन, बेरोजगारी की समस्या कम किया जा सकता है। किसानों की आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य इत्यादि की सुविधाओं में सुधार होगा। मौके पर उद्घोष फाउंडेशन के कमलेश सिंह, शिक्षक अजय कुमार सिंह, बिनोद कुमार, लीलावती देवी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें