उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को पलामू पुलिस 1 किवंटल डोडा भूसी के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस दोनों को भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू पुलिस ने लगातार जिले में विभिन्न अपराध में शामिल अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिले के पुलिस कप्तान महोदया रिष्मा रमेशन ने किसी भी तरह कि अपराध करने वाले अपराधियों को पकड़ने हेतु कमर कस ली है। उनके चंगुल से कितनो भी बड़ा अपराधी काहे ना हो वह बच नहीं पाएगा जिले वासियों ने इन्हें लेडी सिंघम भी कहते हैं कहना भी जायज़ है। बता दें कि पलामू में इन्होंने जब से कमान संभाली है तब से आज तक कई बड़े नक्सलियों एवं अपराधियों उनके आगे घुटने टेक दिया जिसे लेडी सिंघम सलाखों में डाल दिया है। महिलाएं अब किसी भी कार्य में पुरूष से पिछे नहीं हैं चाहे देश के राष्ट्रपति हो या आसमान से मिशाईल बरसा कर दुश्मनों को मारना हो वो हमेशा पुरूषों से कमद से कदम मिलाकर चल रही हैं। देश के इन महिलाओं से अन्य महिलाओं को प्रेरणा लेने कि जरूरत है अगर सही से वो भी मेहनत करेगी तो सफलता कि आखरी शिखर पर पहुंच सकती है। वहीं आज पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार पलामू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो डोडा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तस्करों पर सदर थाना कांड सं०-133/25 दिनांक 1 दिसंबर 2025 धारा 15/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पलामू के वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पांकी रोड से पड़वा की ओर एक सफेद रंग की Ertiga Car (रजि० सं० UP25DY0589) से कुछ व्यक्ति अवैध रूप से डोडा मुसी की तस्करी कर जा रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सदर थाना प्रभारी द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में ग्राम सिंगरा कला घर-आंगन ढाबा के समीप एन०एच०-39 पर स०अ०नि० सुजीत कुमार पाण्डेय एवं स०अ०नि० पंकज कुमार तिवारी, सशस्त्र बल के साथ सतर्कतापूर्वक वाहन जांच प्रारंभ की गई। उसी समय एक UP25DY0589 नम्बर कि व्हाईट अर्टिगा कार डालटनगंज की ओर से तेज गति में आती दिखाई दी। वाहन चालक द्वारा पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास भी किया गया परन्तु तैनात पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी के क्रम में उक्त कार से 4 प्लास्टिक बोरा में 1 क्विंटल एक किलो 870 ग्राम डोडा मुसी बरामद की गई साथ में वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस कि पूछताछ के क्रम में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पलामू जिले के चक गांव से डोडा भूसी खरीदकर बरेली उत्तर प्रदेश में बेचने हेतु ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक मोहम्मद चांद उम्र लगभग 23 वर्ष पिता मोहम्मद हनीफ, दुसरा जीशान उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता अली अहमद पता ग्राम एजाज नगर, गॉटिया पुराना शहर, थाना + जिला बरेली उत्तर प्रदेश। पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों के पास से 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस छापामारी टीम में श्री राजीव रंजन पुलिस उपाधीक्षक (परि०) पलामू, सहायक अवर निरीक्षक सुजीत कुमार पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, आरक्षी 1112 बचन राम, आरक्षी 66 विनय कुमार सिंह, आरक्षी 1900 चन्द्र प्रकाश भगत, चा० आ० 21 रामाशीष सिंह शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें