झारखंड के पूर्व मंत्री ‘के एक त्रिपाठी’ पर किसने किया हमले की साज़िश, पिकअप से भाग कर बचाए जान, पुलिस कर रही है जांच।
पलामू न्यूज Live//झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णा नंद त्रिपाठी (K.N. TRIPATHI) के खिलाफ बूढ़ा पहाड़ में बड़ी साजिश रची गई थी। जिसकी भनक लगने के बाद त्रिपाठी जी जान बचा कर जंगल के रास्ते वहां से भाग निकले। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दिए पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
त्रिपाठीजी की गाड़ी रविवार कि शाम तक मण्डल डैम के इलाके में फंसी रही। वहीं पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन पहले उनका एक कार्यक्रम बूढ़ा पहाड़ इलाके में तय हुआ था विस्तापितों की समस्या जानने के लिए वह बूढ़ा पहाड़ जा रहे थे। इसकी सूचना लिखित रूप से DGP झारखंड और SP पलामू को भी दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अपने तय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मण्डल डैम के रास्ते बूढ़ा पहाड़ की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच मण्डल डैम से कुछ दूर पहले एक व्यक्ति खड़ा दिखा इनकी गाड़ी को रोकवाकर उसने बताया कि बूढ़ा पहाड़ में आपके ऊपर हमला हो सकता है।
वहां का कार्यक्रम रद्द कर दीजिए और वापस चले जाइए इसके बाद भी उन्होंने जाने की जिद पर अड़े रहे। लेकिन वहां मौजूद अजनबी लड़के ने साफ कहा कि आपकी जान भी जा सकती है इसके बाद त्रिपाठीजी को लगा की कुछ हो सकता है इसलिए वापस मुड़ते हैं। जैसे ही गाड़ी वापस मोड़ कर बढ़े वैसे ही उनके आगे चल रही गाड़ी का टायर ब्लास्ट हो गया ऐसे जगह पर गाड़ी पंचर हुई जहां साइड से उनकी गाड़ी निकालने का रास्ता भी नहीं था। इतना होता देख त्रिपाठीजी पैदल ही वहां से आगे बढ़े, कुछ दूर चलने के बाद उन्हे एक पिकअप दिखाई दिया।
उन्होंने पिकअप को रोकवाया और वहाँ से भाग कर अपनी जान बचाई इसके बाद बरवाडीह थाना पहुँच कर मामले की लिखित शिकायत की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद SDPO समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल के लिए निकले है।
के एन त्रिपाठी ने बताया कि वह हर दिन कई कार्यक्रमों में भाग लेने जाते है इस बीच यह एक षडयंत्र रचा गया होगा। उन्हें अंदेशा हो रहा है कि अगर उस कार्यक्रम में वो चले जाते तो उनके साथ कुछ भी घटना घट सकती थी।

