मनोज सिंह मेदिनीनगर नगर निगम से मेयर का नहीं डिप्टी मेयर का लड़ेंगे चुनाव।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर होटल सुमती पैलेस बैरिया में मनोज सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जहां प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्रबल इच्छा थी कि वे मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में सीधे जनता के बीच जाए। विगत वर्षों में जनता से मिले अपार स्नेह, समर्थन और विश्वास ने सदैव उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की नई स्थिति के बाद राजनीतिक परिस्थितियाँ बदली हैं वे राजनीति में शुचिता, नैतिकता और सिद्धांतों के पक्षधर रहे हैं। केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से अपनी पत्नी या परिवार की किसी महिला सदस्य को ‘डमी कैंडिडेट’ बनाकर मेदिनीनगर की जनता पर अपना निर्णय थोपना उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

सशक्त नेतृत्व के लिए डिप्टी मेयर पद पर दावेदारी।

मनोज सिंह ने कहा कि इस बार डिप्टी मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत पार्षदों के माध्यम से होना है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने इस पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने बताया कि शहर के बुद्धिजीवियों, समर्थकों और जागरूक नागरिकों की यह स्पष्ट राय है कि मेदिनीनगर को एक अनुभवी, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। विकास की गति को तेज करने के लिए प्रशासनिक अनुभव, मजबूत पकड़ और स्पष्ट विज़न अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से मनोज सिंह ने अपने वार्ड से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ेंगे और डिप्टी मेयर पद के लिए स्वयं को आगे बढ़ा रहे हैं। ताकि नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके तथा शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके। इस मौके पर मिथिलेश सिंह, पंकज सिंह, राजू खान, रामलाल सोनी, नवीन तिवारी, बीर बहादुर सिंह, राकेश सिंह, डब्लू खान, राजू सोनी, सोनू सिंह, उत्तम सिंह, मुकेश सिंह, प्रवीन तिवारी, गोपाल मिश्रा, अभय कुमार, राकेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें