पांकी वासियों नित्य दिन अतिक्रमण के कारण जाम से हैं परेशान, लोगों ने प्रशासन से जाम मुक्त करने का किया मांग।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पांकी में भगत सिंह चौक से लेकर कर्पूरी ठाकुर चौक तक अतिक्रमण इतना बढ़ गया है कि रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे ठेले, फुटपाथी दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान और अव्यवस्थित पार्किंग ने लोगों का चलना-फिरना मुश्किल कर दिया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उप मुखिया अनारिक राम, सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने कहा कि यदि चौक पर कुछ पुलिस जवान स्थायी रूप से तैनात किए जाएं और अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई हो तो जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है। व्यवसायियों का कहना है कि सड़क सिकुड़ जाने से बड़े वाहनों और ऑटो की अनियमित पार्किंग दुर्घटना का खतरा बढ़ा रही है। लगातार जाम रहने से ग्राहकों का आना-जाना भी प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। रोजाना जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और कामकाजी लोग परेशान हैं। कई बार विवाद और झगड़े की नौबत आ जाती है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं पांकी के आम लोगों का प्रशासन से मांग है कि पांकी के चौक चौराहों पर अविलंब अतिक्रमण हटाए, जाम वाले सड़कों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाएं और पांकी को जाम से मुक्ति करें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें