मेयर की रेस से अब डिप्टी मेयर की ओर बढ़े कदम, पार्षद चुनेंगे अपना ‘सारथी’: मनोज सिंह।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर की राजनीतिक फिजां बदल गई है। कभी मेयर पद के सबसे सशक्त और प्रभावी चेहरे के रूप में देखे जा रहे मनोज सिंह ने अब डिप्टी मेयर की कुर्सी की ओर अपना कदम बढ़ा दिए हैं। मेयर पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उपजी परिस्थितियों के बीच, 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार को मनोज सिंह ने मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 23 से वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों में दिखा जोश।

नामांकन के दौरान मनोज सिंह के समर्थन में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों के बीच निकले इस जुलूस ने शहर की सड़कों पर मनोज सिंह के लोकप्रियता का अहसास कराया। समर्थकों का उत्साह यह बताने के लिए पर्याप्त था कि भले ही पद की प्रकृति बदली हो, लेकिन मनोज सिंह के प्रति जनता का विश्वास अडिग और अटूट है।

जनभावना का सम्मान और पार्षदों का साथ ही मेरी शक्ति : मनोज सिंह।

नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब मनोज सिंह ने बड़ी ही विनम्रता और स्पष्टता के साथ अपनी भावी रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि आज मैं खुद को जनता की अदालत में समर्पित कर रहा हूँ। जहाँ तक डिप्टी मेयर पद का सवाल है, तो यह द्वितीय चरण की प्रक्रिया है। मेरे शहर की जनता और समर्थकों की प्रबल इच्छा है कि मैं डिप्टी मेयर के रूप में मेदिनीनगर की सेवा करूँ। उनकी इसी जनभावना और विश्वास का मान रखने के लिए मैं मैदान में हूँ। इस बार डिप्टी मेयर का चयन पार्षदों के माध्यम से (अप्रत्यक्ष रूप से) होना है। मनोज सिंह ने भविष्य के पार्षदों और जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि नगर सरकार का हर पार्षद विकास की एक कड़ी होगा। मेरा लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीत कर आने वाले सभी सम्मानित पार्षदों के साथ मिलकर एक ऐसा ‘टीम मेदिनीनगर’ बनाना है, जो शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सके। मुझे पूरा विश्वास है कि वार्ड 23 की जनता और भविष्य के पार्षद साथी मेरे विजन और समर्पण को अपना आशीर्वाद देंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें