पलामू पुलिस ने गांजा के साथ झारखंड बिहार के दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पड़वा थाना पुलिस ने सोमवार को झारखंड बिहार के दो व्यक्तियों को गांजा के साथ किया गिरफ्तार। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ पड़वा थाना कांड संख्या 86/2025 धारा 20(b)(i)(B)/22(b) NDPS Act. दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि मंगलवार को पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी। काला रंग का एक स्कार्पियो गाड़ी जिसका रजिस्टेशन सं०- JH03AS 1483 से कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ औरंगाबाद से मेदिनीनगर की ओर आ रहे है।
इस सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक पलामू के द्वारा थाना प्रभारी पड़वा को अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। वहीं एसआई चिंटू कुमार एवं गस्ती दल के पदाधिकारी एएसआई जितेन्द्र कुमार थाना के पुलिस बल के साथ हिंडाल्को मेन गेट के सामने ग्राम गाड़ी खास, नई सड़क NH-39 पर संदिग्ध वाहनों की सतर्कतापूर्वक चेकिंग प्रारम्भ किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रही एक काले रंग का स्कार्पियो जिस पर दो व्यक्ति सवार थे चेकिंग स्थल की तरफ तेजी से आते पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस बल को चेकिंग करता देख वाहन चालक गाड़ी को कूछ ही दुर रोक दिया और गाड़ी को घुमाने का प्रयास करने लगा तब तक पुलिस बल के सहयोग से वाहन एवं उसमे सवार दोनो व्यक्तियों को रोक कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये दोनो व्यक्तियो एवं उनके वाहन की विधिवत तलाशी पुलिस पदाधिकारी श्री राजीव रंजन पुलिस उपाधीक्षक (परी.) पलामू के उपस्थिति में लि गई। जिस क्रम में उनके पास से एक झोला में 1.490 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। नाम पत्ता पुछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम भुपेन्द्र चौधरी, पिता-श्री रामजी चौधरी, ग्राम बहेरा खुर्द पोस्ट-हरिनामांड़ थाना चैनपुर जिला पलामू और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम उमेश कुमार चौधरी पिता-जवाहर चौधरी, पता-ग्राम देवहारा, थाना-गोह, जिला औरंगाबाद, बिहार बताया। पुलिस के पुछने पर उनके द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बाताया गया की औरगांबाद बाजार से उक्त गांजा डालटनगंज बिक्री हेतु ले जा रहे थे। पुछ-ताछ के क्रम में यह भी मालूम चला की अभियुक्त भुपेन्द्र चौधरी पहले भी कई तरह के अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। मौके से उक्त दोनो व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर एवं बरामद सामान को विधिवत जप्ति सूची तैयार कर थाना लाया गया।
भुपेंद्र चौधरी पहले भी कई मामलों का रहा है अभियुक्त।
भुपेंद्र चौधरी पर चैनपुर थाना कांड सं0-268/2019, दिनांक-27/10/2019, धारा-406/409/420/34 भा०द०वि० एवं चैनपुर थाना कांड सं0- 13/2024, दिनांक 15/01/2024 धारा- 341/323/3760/379/504/ 506/34 भा०द०वि० एवं % डायन प्रथा प्रतिषेध अधि०
चैनपुर थाना कांड सं0- 223/2025, दिनांक -13/11 /2025, धारा-338/336(3)/340(2) /316(2)/318 (4)/3(5)/61(2)BNS मामला दर्ज है।

