पलामू डीसी समीरा एस. लेस्लीगंज के नौडीहा में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) का किया उद्घाटन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नौडीहा में स्थापित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) का रविवार को पलामू उपायुक्त श्रीमती समीरा एस. ने किया उद्घाटन। यह 60 मीट्रिक टन की उत्पादन क्षमता वाला समग्र BRC महिला उद्यमी सुमित्रा देवी के नेतृत्व में संचालित होगा। इसे PRADAN और JSLPS के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया गया है जो जिले में ऐसे मॉडलों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन के दौरान उपायुक्त महोदया ने जिले में और अधिक BRC स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने यह भी घोषणा कि है की जिले में एक ऑर्गैनिक स्टोर पर खोला जाएगा जहाँ FPOs और BRCs द्वारा तैयार कृषि उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिल सके। उपायुक्त ने श्री प्रेम शंकर (Integrator- PRADAN), श्रीमती अनीता केरकेट्टा (DPM- JSLPS), श्री श्रवण कुमार (DHO-जिला उद्यान विभाग), श्रीमती सुकेशिनी केरकेट्टा (BDO- नीलाम्बर-पीताम्बरपुर), जवाहर मेहता (विकास सहयोग केंद्र) सहित सभी साझेदार संगठनों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नौडीहा की महिला उद्यमी सुमित्रा देवी और पांकी की BRC उद्यमी श्रीमती अनिता देवी ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार पुनर्जीवि कृषि (Regenerative Farming) ने उनके गाँव में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं। इस कार्यक्रम का संचालन कुलदीप बड़ाईक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्री सुनील कुमार पासवान, श्री अवकेश खलखो (DLM- JSLPS), श्री प्रिंस कुमार (PRADAN टीम समन्वयक), लंकेश, सौरभ, रुचिका, ओम प्रकाश, श्री सत्यप्रिय तिवारी (BPM- JSLPS), धनंजय कुमार, नीरज सिंह, सामुदायिक समन्वयक, एफ टी सी सहित भारी संख्या में महिला कृषक उपस्थित रहीं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें