मॉर्निंग ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल में ‘बाल दिवस’ पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन IPS मुग्धा राज पुरोहित ने छात्रों को किया प्रेरित।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत मुरमुसी मोड़ मॉर्निंग ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल में 14 नवंबर 2025 शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लेस्लीगंज जैप-8 कैंप के ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहाँ विद्यालय के डायरेक्टर विक्की श्रीवास्तव अपने समस्त छात्रों और शिक्षकों के साथ पहुँचे।
इस विशेष आयोजन का मुख्य अतिथि लेस्लीगंज जैप-8 कैंप की IPS अधिकारी महोदया मुग्धा राज पुरोहित जी भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने पूरे प्रतियोगिता क्षेत्र का भ्रमण किया और छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। छात्रों ने विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
जिसमें ग्लोबल वार्मिंग, सोशल मीडिया एडिक्शन, लैंगिक समानता, रक्तदान, बाल मजदूरी पर रोक, समान शिक्षा, और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विषय शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में IPS मुग्धा राज पुरोहित जी ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आप सभी बच्चे इस देश के वो अनमोल रत्न हैं, जो कि पूरे विश्व में भारतवर्ष का नाम रौशन कर सकते हैं। यह सब केवल आपके सही दिशा में मेहनत और अथक प्रयास के बाद उच्च शिक्षा से ही संभव है।
उन्होंने यह भी बताया कि आज का दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिवस है, जो एक महान राष्ट्रवादी, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी और राजनेता थे उन्होंने बच्चों को राष्ट्र का निर्माता बताया था। वहीं विद्यालय के निदेशक विक्की श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं।
इसलिए उनका ध्यान से और प्यार से लालन-पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से छात्रों में काफी खुशी देखने को मिली और उन्होंने अपनी प्रतिभा और ज्ञान को पोस्टरों के माध्यम से अधिकारी महोदया के सामने प्रस्तुत किया। अंत में इस प्रतियोगिता में अबल आने वाले सभी बच्चों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम के मौके पर अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षकगण सोनाली कुमारी, शंभूनाथ सर, अशोक सर, ऋचा तिवारी, रिया गोस्वामी, पूजा कुमारी, प्रिया कुमारी, संध्या सिंह, निधि सिंह और अजीत कुमार ठाकुर सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

